लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: हवाई यात्राओं में लगातार गड़बड़ियां चिंताजनक, हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाना विमानन कंपनियों की जिम्मेदारी

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: September 16, 2022 22:28 IST

इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि हवाई यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति क्यों हो रही है। हवाई यात्रा को शत-प्रतिशत सुरक्षित बनाना विमानन कंपनियों की जिम्मेदारी ही है। 

Open in App

एयर इंडिया का विमान मस्कट में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया। एयर इंडिया का विमान उड़ान के लिए तैयार था कि तभी उसके इंजन से आग और धुआं उठते हुए नजर आने के बाद 151 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस घटना की जांच कर रहा है। अच्छी बात है कि जान-माल को नुकसान नहीं हुआ। पिछले कुछ समय से विमानों में गड़बड़ियों को लेकर नियमित अंतराल में खबरें आ रही हैं।  

हर खबर चौंकाती तो अवश्य है, लेकिन जोखिम की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हवाई यात्राओं में लगातार गड़बड़ियों के छोटे-बड़े मामले गंभीर चिंता भी जगाते हैं। जाहिर है, मामले की गंभीरता के मद्देनजर सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए। पिछले कुछ हादसों के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने टिप्पणी भी की थी कि हवाई कंपनियां विश्वसनीय सेवा सुनिश्चित करने में विफल रही हैं। सब जानते हैं कि हवाई यात्रा जोखिम की दृष्टि से बेहद संवेदनशील होती है। 

विमान में छोटी-सी भी तकनीकी खामी घातक साबित होती है, जिससे यात्रियों में भय का वातावरण बन जाता है। जरा-सी चूक से सैकड़ों लोगों की जिंदगी मिनटों में संकटों में घिर सकती है। इस तरह की गड़बड़ियों से  देश और विदेश के हवाई यात्रियों में बेहद नकारात्मक संदेश भी जाता है। विमानन कंपनियों के स्तर पर तो चूक हो ही रही है, लेकिन नियमन-निगरानी करने वाली सरकारी संस्थाओं के स्तर पर भी मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा हो, ऐसा लगता नहीं। 

किसी स्तर पर कोई चूक न हो इसके लिए जरूरी है कि निगरानी करने वाली संस्थाएं सतर्क रहें। लेकिन जिम्मेदार एजेंसियां एक के बाद एक होती गड़बड़ियों और हादसों के बाद भी निश्चिंत लगती हैं। विमानन कंपनियों को ‘कारण बताओ’ नोटिस दे दिया जाता है, उनकी ओर से जवाब आ जाता है। खानापूरी हो जाती है। दुर्घटनाओं से निरापद हवाई यात्रा की अनिवार्य शर्त है कि विमानन कंपनियां भरोसेमंद और विश्वसनीय हवाई सेवा यात्रियों को उपलब्ध कराएं। 

इसके लिए जरूरी है कि एयरलाइन कंपनियां आंतरिक सुरक्षा निरीक्षण की गुणवत्ता को सुधारें। साथ ही नियमित रूप से इनके रखरखाव की निगरानी रखी जानी चाहिए ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके। पहले हो चुकी गड़बड़ियों के बाद डीजीसीए कह भी चुका है कि अधिकांश मामलों में संचालन प्रणाली और कलपुर्जों के ठीक से काम न करने की शिकायतें मिली हैं। 

सुरक्षा के उच्चतम मानकों के क्रियान्वयन से समय रहते ऐसी तकनीकी खामियों को दूर किया जा सकता है। विमानन कंपनियों का दायित्व है कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि हर यात्रा से पहले विमान की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों की जांच को सघन प्रक्रिया से गुजारा जाए।

कंपनियों को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति क्यों हो रही है। हवाई यात्रा को शत-प्रतिशत सुरक्षित बनाना विमानन कंपनियों की जिम्मेदारी ही है। 

टॅग्स :DGCAAir India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारत अधिक खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतहां, यह राष्ट्र विरोधी है?, प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK सांसद बालू ने कहा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?