लाइव न्यूज़ :

राजनीति के अखाड़े में खेती के दांव-पेंच, गिरीश्वर मिश्र का ब्लॉग

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: December 16, 2020 15:14 IST

स्वामीनाथन आयोग ने महत्वपूर्ण सुधार सुझाए थे. चूंकि किसान का वोट सरकार बनाने के लिए जरूरी है इसलिए किसान पर हर किसी दल की नजर रहती है.

Open in App
ठळक मुद्देहजारों किसानों का केंद्रीय सरकार के कानूनों के खिलाफ धरना-आंदोलन बदस्तूर जारी है.  एमएसपी को स्वामीनाथन आयोग की रपट के मुताबिक तय होना चाहिए.

किसान आंदोलन को लगभग तीन सप्ताह हो रहे हैं और गतिरोध ऐसा है कि जमी बर्फपिघलने का नाम ही नहीं ले रही है. खेती-किसानी के सवालों को लेकर राजधानी दिल्ली को चारों ओर से घेर कर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चलकर आए हजारों किसानों का केंद्रीय सरकार के कानूनों के खिलाफ धरना-आंदोलन बदस्तूर जारी है.  

भारत अभी भी मुख्यत: एक कृषिप्रधान देश है और जीवन की धुरी खेती-किसानी ही है. इसके बावजूद किसानों का शोषण भारतीय समाज की  एक ऐसी दुखती रग है जिसके लिए बहुआयामी सुधारों की जरूरत बहुत दिनों से महसूस की जाती रही है. स्वामीनाथन आयोग ने महत्वपूर्ण सुधार सुझाए थे. चूंकि किसान का वोट सरकार बनाने के लिए जरूरी है इसलिए किसान पर हर किसी दल की नजर रहती है.

यह  दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों को आगे कर जो तर्क दिए जा रहे हैं और व्यवस्था दी जा रही है वह तथ्यों से परे है. यह बात भी स्पष्ट हो रही है कि कानूनों को बनाते समय किसानों के साथ जरूरी  मशविरा नहीं किया गया और उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया था.

सरकार किसानों तक अपना पक्ष पहुंचाने में अपेक्षित रूप में सफल नहीं हो सकी. सरकार की रीति-नीति को लेकर जनता के भ्रम जिस तरह बार-बार टूटते रहे हैं उनसे विश्वास और भरोसे की खाई दिनों-दिन बढ़ती गई है. यह भी सच है कि अक्सर विकास की परिकल्पना में कृषि और गांव हाशिये पर ही रहे हैं.

किसानों की मांगें देखें तो पता चलता है कि वे इन बातों पर अड़े हुए हैं:  सभी फसलों की सरकारी खरीद और एमएसपी का मिलना सुनिश्चित होना चाहिए. एमएसपी को स्वामीनाथन आयोग की रपट के मुताबिक तय होना चाहिए.

कृषि क्षेत्न में प्रयुक्त डीजल की कीमत में पचास प्रतिशत की कमी हो. एनसीआर और उससे लगे इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन से जुड़ा अध्यादेश रद्द किया जाए. अंत में आंदोलनों से जुड़े तरह-तरह के लोगों की रिहाई होनी चाहिए. किसान प्रतिनिधियों को सरकारी प्रस्तावों में प्रच्छन्न रूप से कॉर्पोरेट की राह खोलने का अवसर दिख रहा है.

निजी मंडी को ले कर कई शंकाएं भी बनी हुई हैं. सरकार ने जो प्रस्ताव भेजे हैं वे किसानों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर रहे हैं. ऊपरी तौर पर वे प्रस्ताव किसान की चिंता को दूर करते दिख रहे हैं, परंतु निजीकरण के संशय का निवारण नहीं हो पा रहा है. सरकारी आश्वासन किसानों को  भरोसेमंद  नहीं लग रहा है. किसान अन्नदाता हैं और देश की समृद्धि के लिए किसानों की मुसीबतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाना जरूरी है.

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शननरेंद्र मोदीपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतVIDEO: पीएम मोदी बोले, “मिठाई भी बंटेगी, झालमुरी भी!”, बंगाल में BJP की जीत तय?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें