लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: सुशासन का प्रतीक होता है राम राज्य

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: January 25, 2024 11:11 IST

22 जनवरी 2024 यह कैलेंडर की एक तारीख मात्र नहीं है। अयोध्या में भगवान राम के ‘भव्य, दिव्य मंदिर’ की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही यह तारीख, जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है, ‘नये इतिहास-चक्र की भी शुरुआत’ है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के लिए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एक चुनावी वादे का पूरा होना भी हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर समारोह के संबोधन में कहा कि राम विवाद नहीं, समाधान हैंप्रधानमंत्री मोदी ने राम और राष्ट्र के बीच की दूरी को पाटने का स्पष्ट संकेत भी दिया

22 जनवरी 2024 यह कैलेंडर की एक तारीख मात्र नहीं है। अयोध्या में भगवान राम के ‘भव्य, दिव्य मंदिर’ की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही यह तारीख, जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है, ‘नये इतिहास-चक्र की भी शुरुआत’ है। इस अवसर पर किए गए संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संकल्प ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ को एक नया आयाम भी दिया है। यह सही है कि भाजपा के लिए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एक चुनावी वादे का पूरा होना भी है।

अयोध्या में मंदिर निर्माण को पूरे देश में जो प्रतिसाद मिला है, वह कल्पनातीत है। भाजपा को इसका राजनीतिक लाभ मिलेगा, इसमें कोई संशय नहीं, पर जैसा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा है, ‘राम विवाद नहीं, समाधान हैं’। उनके इस कथन को समझा और स्वीकारा जाना चाहिए। यह भी समझा जाना चाहिए कि प्रधानमंत्री का यह कथन देश में संभावनाओं के नये आयाम भी खोल रहा है।

राम और राष्ट्र के बीच की दूरी को पाटने का एक स्पष्ट संकेत भी प्रधानमंत्री ने दिया है। इस बात को समझने की ईमानदार कोशिश होनी चाहिए। राम की महत्ता हिंदू समाज के आराध्य होने में ही नहीं है, राम प्रतीक हैं सुशासन के। सुशासन, जिसमें हर नागरिक को, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, वर्ण, वर्ग का हो, प्रगति करने का समान और पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। तुलसी ने कहा है, ‘दैहिक, दैविक, भौतिक तापा, राम राज नहिं कहुहि व्यापा’, इस राज में, ‘नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना, नहिं कोउ अबुध न लच्छन हीना’। किसी भी अच्छे शासन में यह बुनियादी स्थिति होनी चाहिए।

राम राज्य की बात तो हम बहुत करते हैं पर यह भूल जाते हैं कि राम राज्य की परिकल्पना में हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त थे। राम ने तो स्वयं यह बात स्पष्ट की थी कि यदि राज-काज में उनसे कोई गलती हो जाती है तो हर नागरिक को यह अधिकार है, और यह उसका दायित्व है कि वह राजा को गलती का एहसास कराए। आज जब देश ‘राममय’ हो रहा है, इस अपने-पराये का भेद मिटाने की आवश्यकता को भी समझना जरूरी है। धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर होने वाला कोई भी विभाजन ‘राम राज्य’ में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

सांस्कृतिक अथवा धार्मिक राष्ट्रवाद के नाम पर किसी को कम या अधिक भारतीय आंकना भी राम राज्य की भावना के प्रतिकूल है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अयोध्या में नया मंदिर बनने के बाद हिंदू समाज में एक नया उत्साह । स्वाभाविक भी है यह, पर इस भाव की सीमाओं को भी समझना होगा हमें। नदी जब किनारा छोड़ती है तो बाढ़ आ जाती है। सरसंघचालक मोहन भागवत ने प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर कहा था, ‘जोश के माहौल में होश की बात’ करनी जरूरी है। यह होश ही वह किनारे हैं जो नदी को संयमित रखते हैं।

टॅग्स :राम मंदिरनरेंद्र मोदीअयोध्याBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया