लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: एक हजार रु. के बदले ले लिया आधा पाकिस्तान

By राजेश कुमार यादव | Updated: December 16, 2023 17:11 IST

1971 की जंग में पाकिस्तान के सरेंडर करने के बाद मानेकशॉ ने कहा था कि याह्या ने आधे देश के बदले में उनकी मोटरसाइकिल का दाम चुका दिया। सैम मानेकशॉ के नेतृत्व में जब युद्ध लड़ा गया, तो भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था।

Open in App
ठळक मुद्दे16 दिसंबर 1971 का दिन बेहद ही खास थानए राष्ट्र का उदय हुआ जिसे हम सब बांग्लादेश के नाम से जानते हैं मानेकशॉ के कुशल नेतृत्व ने बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना की जड़ें हिला दी थीं

नई दिल्ली: 16 दिसंबर 1971 का वो दिन बेहद ही खास था जब दुनिया के मानचित्र पर एक नए राष्ट्र का उदय हुआ जिसे हम सब बांग्लादेश के नाम से जानते हैं। देश में जब-जब 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की बात होगी और इस युद्ध के जीत का जिक्र किया जाएगा, तो बिना सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ उर्फ ‘सैम बहादुर’ का नाम लिए बिना ये कहानी अधूरी ही रह जाएगी। मानेकशॉ के कुशल नेतृत्व, सूझबूझ, साहस और पराक्रम ने बांग्लादेश में पाकिस्तानी सेना की जड़ें हिला दी थीं। भारत के पहले फील्ड मार्शल मानेकशॉ ने 13 दिसंबर को पाकिस्तानी जनरल से स्पष्ट रूप से कहा था कि आप आत्मसमर्पण करें या हम आपको मिटा देंगे।

दरअसल, मानेकशॉ और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति याह्या खान एक साथ फौज में थे और दोस्त हुआ करते थे. देश का बंटवारा हुआ तो याह्या खान पाकिस्तान फौज में चले गए। लेकिन याह्या खान ने जाते-जाते मानेकशॉ से उनकी एक अमेरिकी मोटरसाइकिल 1000 रुपए में खरीद ली। लेकिन पैसे नहीं चुकाए। समय बीतता गया, मानेकशॉ भारत के आर्मी चीफ बने तो पाकिस्तान में याह्या खान ने सरकार का तख्तापलट कर राष्ट्रपति बन गए।

1971 की जंग में पाकिस्तान के सरेंडर करने के बाद मानेकशॉ ने कहा था कि याह्या ने आधे देश के बदले में उनकी मोटरसाइकिल का दाम चुका दिया। सैम मानेकशॉ के नेतृत्व में जब युद्ध लड़ा गया, तो भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था। 16 दिसंबर 1971 पाकिस्तान ने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय सेना के सामने सरेंडर कर दिया था। सरेंडर की वो तस्वीरें इतिहास के पन्नों में एक अहम अध्याय की तरह दर्ज हैं।

टॅग्स :बांग्लादेशभारतपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

भारत अधिक खबरें

भारतConstitution (131st Amendment) Amendment Bill: विधेयक के पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा