लाइव न्यूज़ :

'गुपकार घोषणा' के खिलाफ ‘अलग जम्मू राज्य’ की मांग को समर्थन देने लगी भाजपा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 22, 2020 16:28 IST

कश्मीर केंद्रित राजनीतिक दलों के एक साथ आने के बाद बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में खबरें हैं कि पार्टी ने एक बार फिर उनका समर्थन करने लगी है जो जम्मू को कश्मीर से अलग एक नए राज्य के तौर पर देखना चाहते हैं

Open in App
ठळक मुद्देअलग जम्मू की मुहिम को पहले भी छेड़ चुकी है बीजेपी, 2014 के विधानासभा चुनावों में हुआ था फायदापिछले कुछ दिनों में ‘अलग जम्मू राज्य’ की मांग को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ी है

कश्मीर केंद्रित राजनीतिक दलों की ‘गुपकार घोषणा’ से प्रदेश भाजपा कितनी घबराई हुई है, ये इसी से स्पष्ट होता है कि अब उसने अंदरखाने से जम्मू संभाग के उन राजनीतिक व सामाजिक दलों का समर्थन करना आरंभ कर दिया है जो जम्मू को कश्मीर से अलग एक नए राज्य के तौर पर देखना चाहते हैं।

कई साल पहले भी जम्मू वासियों का समर्थन पाने की खातिर भाजपा ऐसा खेल खेल चुकी है। तब अलग जम्मू की मुहिम को छेड़ कर उसने वर्ष 2014 के विधानासभा चुनावों में 25 सीटें प्राप्त कर ली थी। पर उसके बाद वह जम्मू के लोगों से किए गए वायदे को भूल गई थी।

अब जबकि कश्मीरी नेता और राजनीतिक दल गुपकार घोषणा के तले एकजुट होने लगे हैं और जम्मू संभाग में भी उसके समर्थन में स्वर उठने लगे हैं। इससे भाजपा की परेशानी बढ़ गई है। 

यह परेशानी इसलिए भी है क्योंकि धारा 370 को हटाए जाने से पहले और चुनावों में भाजपा ने जम्मू की जनता से कई वायदे किए, पर 5 अगस्त 2019 की कवायद के बाद जम्मू संभाग की जनता को यह लगने लगा है कि भाजपा का ध्यान सिर्फ और सिर्फ कश्मीर की ओर है और उसने ऐसे कई फैसले भी लिए जिससे जम्मू की जनता नाराज है।

पिछले दो दिनों से ‘अलग जम्मू राज्य’ की मांग को लेकर राजनीतिक हलचल भी बढ़ी है। पैंथर्स पार्टी के साथ साथ कई सामाजिक दलों ने एकजुट होकर इस मांग के प्रति मुहिम छेड़ी है। जो सामाजिक व धार्मिक दल इस मांग के समर्थन में उठ खड़े हुए हैं उनके प्रति चौंकाने वाली बात यह है कि उनमें से अधिकतर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित हैं।

बड़ी मजेदार बात यह है कि जम्मू संभाग के लोगों ने न सिर्फ जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग फिर से छेड़ दी है बल्कि वे चाहते हैं कि कश्मीर को और दो केंद्र शासित प्रदेश में बांट दिया जाए। इसमें से एक यूटी में कश्मीरी पंडितों को बसाया जाए। 

दरअसल यह मांग भी भाजपा की ही रही है। ऐसी मांग करने वालों में इकजुट जम्मू के चेयरमेन अंकुर शर्मा हैं जो रोशनी घोटाले के बाद सुर्खियों में आए हैं और उन्हें भाजपा का पूरा समर्थन हासिल है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो