लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य

By अवधेश कुमार | Updated: July 18, 2019 04:12 IST

इस समय भारत दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था है जो 158 देशों की कुल अर्थव्यवस्था के आकार के बराबर है. दुनिया भर की आकलन करने वाली वित्तीय संस्थाओं की भविष्यवाणी है कि कुछ ही समय में भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवीं अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इस समय अमेरिका 19.39 लाख करोड़ डॉलर के साथ विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

Open in App

यह साफ है कि अगले पांच वर्षों तक नरेंद्र मोदी सरकार का नारा भारत को पांच खरब डॉलर यानी पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था का देश बनाना है. यह मोदी सरकार-2 के पहले बही-खाता यानी बजट का अंश है. आर्थिक समीक्षा में इसकी विस्तार से चर्चा की गई थी. बजट के अगले दिन प्रधानमंत्री का वाराणसी प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मुख्य फोकस ही यही था. उन्होंने कहा कि निराशावादी इस पर प्रश्न उठाएंगे, वे कहेंगे यह कैसे होगा, यह हो नहीं सकता लेकिन हमें उम्मीद बनाए रखनी है. हम यह लक्ष्य हासिल करके रहेंगे और तीन प्रमुख अर्थव्यवस्था यानी अमेरिका, चीन के बाद की श्रेणी में आ जाएंगे.

प्रधानमंत्री के कथन में संकल्प और आत्मविश्वास झलकता है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के आरंभ में इसका जिक्र किया तथा उसके बाद दिए साक्षात्कारों में यह साबित करने का प्रयास कर रही हैं कि यह लक्ष्य अव्यावाहरिक नहीं है. बजट प्रस्तावों पर संसद में हुई चर्चा में भी यह प्रमुखता से शामिल था. तो क्या यह लक्ष्य हासिल हो पाएगा?

इस समय भारत दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था है जो 158 देशों की कुल अर्थव्यवस्था के आकार के बराबर है. दुनिया भर की आकलन करने वाली वित्तीय संस्थाओं की भविष्यवाणी है कि कुछ ही समय में भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवीं अर्थव्यवस्था बन जाएगा. इस समय अमेरिका 19.39 लाख करोड़ डॉलर के साथ विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.

12.01 लाख करोड़ डॉलर के साथ चीन दूसरे स्थान पर है. तीसरे नंबर पर जापान है जिसकी अर्थव्यवस्था का आकार 4.87 लाख करोड़ डॉलर है. चौथे नंबर पर जर्मनी की अर्थव्यवस्था 3.68 लाख करोड़ डॉलर है. ब्रिटेन 2.62 लाख करोड़ डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर है. भारत 2.61 लाख करोड़ डॉलर के साथ छठे स्थान पर है.

हालांकि एक आकलन में भारत 2.7 लाख करोड़ डॉलर के साथ ब्रिटेन को पीछे छोड़ गया है, किंतु अधिकृत संस्थाओं ने अभी इस पर मुहर नहीं लगाई है. हमने पिछले वर्ष फ्रांस को पीछे छोड़ा था जिसकी अर्थव्यवस्था का आकार 2.58 लाख करोड़ डॉलर है.  

लक्ष्य के अनुरूप विकास की योजनाएं भी बनाई गई हैं. वैसे विश्व बैंक ने 6 जून को जारी अपनी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा था कि बेहतर निवेश और निजी खपत के दम पर भारत आने वाले समय में भी सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था बना रहेगा. 

टॅग्स :इकॉनोमीभारत सरकारमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

भारतकेजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान