लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: विचारधारा के प्रति निष्ठावानों का अभाव

By अवधेश कुमार | Updated: November 6, 2019 13:05 IST

भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार की दृष्टि से देखा जाए तो अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना में अपनी मूल विचारधारा के प्रति यह ज्यादा समर्पित और मुखर है. इसके बावजूद पार्टी मशीनरी में सरकार के अंदर शामिल मंत्रियों तथा सांसदों, विधायकों या सांसद, विधायक बनने की चाहत रखने वालों की भूमिका वैसी नहीं है जिससे आप बड़ा जोखिम उठाकर निश्चिंत होकर आगे बढ़ सकें.

Open in App

निश्चित विचारधारा वाली किसी पार्टी के लिए सबसे पहली प्राथमिकता यही हो सकती है कि उसकी पार्टी मशीनरी यानी कार्यकर्ता-नेता उन विचारों और लक्ष्यों के प्रति समर्पित हों. अगर आप सत्ता के लिए संघर्ष करते हैं तो यही पार्टी मशीनरी आपका नि:स्वार्थ भाव से साथ देगी. 

भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार की दृष्टि से देखा जाए तो अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना में अपनी मूल विचारधारा के प्रति यह ज्यादा समर्पित और मुखर है. इसके बावजूद पार्टी मशीनरी में सरकार के अंदर शामिल मंत्रियों तथा सांसदों, विधायकों या सांसद, विधायक बनने की चाहत रखने वालों की भूमिका वैसी नहीं है जिससे आप बड़ा जोखिम उठाकर निश्चिंत होकर आगे बढ़ सकें. हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में यह पूरी तरह स्पष्ट हुआ है.

जनसंघ की स्थापना की पृष्ठभूमि के मूल विचारों में जम्मू-कश्मीर का संपूर्ण विलय शामिल था. पूरे संघ परिवार के एक-एक कार्यकर्ता के लिए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का खात्मा महान सपने जैसा था.   

स्थापना के समय से देखा गया कश्मीर का सपना मोदी सरकार ने 5 अगस्त को पूरा किया. महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा की दृष्टि से इस ऐतिहासिक कदम के बाद आया था. इसमें एक-एक कार्यकर्ता को जी-जान से काम करना चाहिए था. लेकिन हुआ क्या?

दोनों राज्यों के चुनावों में भाजपा के अंदर असंतोष, विद्रोह और उदासीनता की भावना प्रबल थी. भाजपा सरकारों की एक समस्या सत्ता में आने पर एरोगेंस व्यवहार की रही है. कार्यकर्ताओं और समर्थकों की परवाह न करना, उनकी अनदेखी और कई बार उनका अपमान तक करने का व्यवहार केंद्र से प्रदेश तक साफ दिखाई देता है. 

प्रदेशों में यह ज्यादा है. इससे मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के प्रति गुस्सा और असंतोष स्वाभाविक है. अगर आप गहराई से दोनों राज्यों के चुनाव परिणामों का विश्लेषण करेंगे तो आंकड़े आईने की तरह साफ कर देंगे कि भाजपा ने ही भाजपा का अंकगणित बिगाड़ दिया. विद्रोहियों ने दोनों राज्यों में कहर बरपाया. हरियाणा, महाराष्ट्र चुनाव इस मायने में भाजपा के लिए सबक है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारनरेंद्र मोदीअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग