लाइव न्यूज़ :

Assembly Polls Dates: महाराष्ट्र-झारखंड के जनादेश का राष्ट्रीय स्तर पर होगा असर?

By राजकुमार सिंह | Updated: October 21, 2024 03:16 IST

Assembly Polls Dates: 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 81 विधानसभा सीटोंवाले झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में. 23 नवंबर को पता चलेगा कि जनता का आशीर्वाद किसे मिला.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक है.झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 तक.हाई प्रोफाइल रियल एस्टेट कारोबार के चलते राष्ट्रीय राजनीति में हरियाणा भी महत्वपूर्ण है.

Assembly Polls Dates: इधर जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में नई सरकार बनी तो उधर महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी बिगुल बज गया. हरियाणा की सत्ता भाजपा यानी राजग को मिली, जबकि जम्मू-कश्मीर की नेशनल काॅन्फ्रेंस यानी इंडिया गठबंधन को. पिछली बार हरियाणा और महाराष्ट्र में साथ विधानसभा चुनाव हुए थे. इस बार हरियाणा के साथ ही महाराष्ट्र में चुनाव न करवाए जाने पर सवाल भी उठे. वैसे महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 तक.

288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 81 विधानसभा सीटोंवाले झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में. 23 नवंबर को पता चलेगा कि जनता का आशीर्वाद किसे मिला. दिल्ली के तीन ओर बसा होने तथा अपने हाई प्रोफाइल रियल एस्टेट कारोबार के चलते राष्ट्रीय राजनीति में हरियाणा भी महत्वपूर्ण है.

लेकिन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई तो देश की आर्थिक राजधानी कही जाती है. मुंबई की महानगर पालिका ‘बीएमसी’ का बजट कई छोटे राज्यों से ज्यादा है इसलिए महाराष्ट्र की सत्ता का बहुआयामी महत्व है.  अपार खनिज संपदा के चलते झारखंड राजनीतिक ही नहीं, आर्थिक दृष्टि से भी  महत्वपूर्ण राज्य है.

झारखंड में महाराष्ट्र की तरह सत्ता परिवर्तन तो नहीं हो पाया, लेकिन राजनीतिक उथल-पुथल चलती रही. आदिवासी सीटों पर फोकस और गठबंधन में टिकट बंटवारे में व्यावहारिक रुख से साफ है कि झारखंड की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी. भाजपा के आंतरिक सर्वे में झारखंड में चुनावी परिस्थितियां अपेक्षाकृत अनुकूल बताई जाती हैं.

ऐसे में ‘इंडिया’ गठबंधन भी आदिवासी बहुल राज्य झारखंड में सत्ता गंवाने का जोखिम नहीं लेगा. कहना नहीं होगा कि महाराष्ट्र की तरह झारखंड में भी ‘इंडिया’ की बड़ी चुनौती आपस में सीट बंटवारा और फिर सही उम्मीदवारों का चयन होगा. बेशक महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ ही देश भर में दो लोकसभा सीटों और 48 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे.

इनमें राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली वायनाड सीट भी है, जहां से प्रियंका गांधी अपनी चुनावी पारी का आगाज करने जा रही हैं. इन उपचुनावों  के परिणाम का भी अपना महत्व होगा, लेकिन महाराष्ट्र और झारखंड के जनादेश का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ेगा, क्योंकि चंद महीने बाद दिल्ली और बिहार में भी विधानसभा चुनाव होने हैं.

टॅग्स :विधानसभा चुनावमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगBJPकांग्रेसएकनाथ शिंदेहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'