लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: अमेरिका का अनर्गल प्रलाप 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: April 4, 2019 09:03 IST

मेरिकी वैज्ञानिक ने भारत की आलोचना करते वक्त यह नहीं बताया कि अमेरिका, रु स और चीन ने कितने उपग्रह छोड़े हैं और उनका कितना मलबा अंतरिक्ष में पहले से तैर रहा है.

Open in App

हमारे उपग्रहभेदी प्रक्षेपास्त्न पर अमेरिका ने एक नई बहस छेड़ दी है. अमेरिकी अंतरिक्ष प्रशासन संस्था (नासा) के मुखिया जिम ब्राइडन्सटाइन ने एक बयान में भारत द्वारा छोड़े गए उपग्रहभेदी प्रक्षेपास्त्न को ‘भयंकर, भयंकर’ कहा है. उनकी भाषा बिल्कुल वैसी ही है, जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की होती है. उन्होंने कहा है कि भारत के इस प्रयोग से अंतरिक्ष में स्थापित अमेरिकी अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भयंकर खतरा पैदा हो गया है. यदि भारतीय प्रक्षेपास्त्न का मलबा उस स्टेशन से जाकर टकरा गया तो बड़ी तबाही मच जाएगी. इस तरह के काम राष्ट्रों को नहीं करने चाहिए.

 जिम के इस बयान को अब कांग्रेस भुनाए बिना नहीं रहेगी. वह कह सकती है कि मोदी सरकार ने बालाकोट-जैसी एक गलती और कर दी है. इस गलती को वह अमेरिकी सरकार बता रही है, जिसके तारीफ पेलते हुए मोदी थकते नहीं हैं. लेकिन इस तरह की आलोचना बिल्कुल बेबुनियाद है. अमेरिकी वैज्ञानिक ने भारत की आलोचना करते वक्त यह नहीं बताया कि अमेरिका, रु स और चीन ने कितने उपग्रह छोड़े हैं और उनका कितना मलबा अंतरिक्ष में पहले से तैर रहा है. इन तीनों देशों के उपग्रहों के लाखों टुकड़े वर्षो से मलबे के रूप में घूम रहे हैं. इसके अलावा वह अंतरिक्ष स्टेशन 400 कि.मी. ऊपर है जबकि भारतीय उपग्रह 300 कि.मी. से भी कम ऊंचाई पर था. जिम का कहना है कि उसके 24 टुकड़े स्टेशन की तरफ बढ़ रहे हैं. भारतीय वैज्ञानिकों का दावा है कि भारतीय मलबे के सारे टुकड़े अगले एक-डेढ़ माह में चूरा होकर जमीन पर गिर जाएंगे.

 यह ठीक है कि भारत के पास उस मलबे के चूरे पर निगरानी रखने की सुविधा नहीं है लेकिन नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी पूरी निगरानी रख रही है. इसके अलावा 400 टन का वह अंतरिक्ष स्टेशन इतना मजबूत है कि मलबे के 20-25 टुकड़े उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते. इसीलिए अमेरिकी ‘नासा’ के मुखिया के बयान का भारत को कड़ा जवाब देना चाहिए. उसे इस तथ्य से ईष्र्या हो सकती है कि वह उपग्रहभेदी प्रक्षेपास्त्न पूर्णरूपेण भारतीय था. लेकिन इसका तो कोई इलाज नहीं है. 

टॅग्स :नासाडीआरडीओअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?