लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों में चुनाव हारने से नरम पड़े अमित शाह के तेवर, ठंडे अंदाज में की राफेल पर पीसी

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 14, 2018 13:57 IST

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनकर गिरने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तब भी उनके तेवर नरम थे। 

Open in App

अर्से बाद शुक्रवार (14 दिसंबर) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों को बिना जलील किए उनके एक-एक सवालों का बड़े तल्लीनता से जवाब दिया। उन्होंने एक बार भी "बता तो चुके हैं। कितनी बार बताएं।, ये आप उनसे जाकर पूछिए ना भइया, कुछ तो हमें करने दीजिए, सब आप ही कर देंगे।" जैसे वक्य नहीं बोले।

बल्कि वे कहते रहे कि मीडिया की अपनी जिम्मेदारी है। मीडिया को जाकर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीराहुल गांधी से यह पूछना चाहिए कि राफेल डील को लेकर जो आरोप वे लगाते हैं, उनकी जानकारियों का स्रोत क्या होते हैं।

वे बड़े ही शालीन तरीके से पत्रकारों के सवालों को सुने और एक ही जवाब- राहुल गांधी को उनके सोर्स ऑफ इनफॉर्मेशन बताने चाहिए, कहते रहे। मुमकिन है कि पत्रकारों को यह पहले ही ब्रीफ कर दिया गया हो कि पांच राज्यों में चुनाव हारने को लेकर कोई सवाल नहीं पूछेगा।

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनकर गिरने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तब भी उनके तेवर नरम थे। लेकिन वे बार-बार यह कहते रहे थे कि कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड (जेडीएस) का गठबंधन पवित्र नहीं है।

लेकिन बीते कई महीनों बाद अमित शाह ने अपनी पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस एक बार भी आवेशित हुए बगैर, सुप्रीम कोर्ट की ओर से राफल डील मसले में केंद्र सरकार को क्लिनचित मिलने के बाद भी, सदन में राहुल गांधी की ओर से चिल्ला-चिल्लाकर राफेल में घोटाले की दहाड़ लगाने का जवाब बड़े सरल शब्दों में दे रहे थे।

उन्होंने राहुल गांधी की ओर से कई सभाओं में चौकीदार चोर है के नारे का जवाब बड़े नरम अंदाज में कहा, जिनको चौकीदार डर है, वे ऐसे नारे लगवाते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह का बर्ताव एकदम उलट कहानी बयान करता है। कुछ दिनों पहले एकदम यही स्थिति कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की थी। बीजेपी उनपर पूरे दहाड़कर आरोप लगाती थी और वे बड़े प्यार से इसका जवाब देते।

अब राहुल गांधी दहाड़कर पीएम मोदी पर आरोप लगा रहे हैं, बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं और ‌अमित शाह उदासीन अंदाज में उनका जवाब दे रहे हैं।

टॅग्स :राफेल सौदाअमित शाहराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?