लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवसः धरती के भगवान की तरह होते हैं डॉक्टर

By योगेश कुमार गोयल | Updated: July 1, 2023 13:00 IST

चिकित्सक दिवस मनाने का मूल उद्देश्य चिकित्सकों की बहुमूल्य सेवा, भूमिका और महत्व के संबंध में आमजन को जागरूक करना, चिकित्सकों का सम्मान करना और साथ ही चिकित्सकों को भी उनके पेशे के प्रति जागरूक करना है।

Open in App

समाज के प्रति चिकित्सकों के समर्पण एवं प्रतिबद्धता के लिए कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने तथा मेडिकल छात्रों को प्रेरित करने के लिए प्रतिवर्ष एक जुलाई को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया जाता है। चिकित्सक दिवस मनाने का मूल उद्देश्य चिकित्सकों की बहुमूल्य सेवा, भूमिका और महत्व के संबंध में आमजन को जागरूक करना, चिकित्सकों का सम्मान करना और साथ ही चिकित्सकों को भी उनके पेशे के प्रति जागरूक करना है। दरअसल कुछ चिकित्सक ऐसे भी देखे जाते हैं, जो अपने इस सम्मानित पेशे के प्रति ईमानदार नहीं होते लेकिन ऐसे चिकित्सकों की भी कमी नहीं, जिनमें अपने पेशे के प्रति समर्पण की कमी नहीं होती। बिना चिकित्सा व्यवस्था के इंसान की जिंदगी कैसी होती, इसकी कल्पना मात्र से ही रोम-रोम सिहर जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में चिकित्सकों का महत्व सदा से रहा है और हमेशा रहेगा।

भारतीय समाज में चिकित्सकों को भगवान के समान दर्जा दिया गया है। कोरोना महामारी के कठिन दौर में तो चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में सामने आए और सफेद लैब कोट में देवदूत बनकर लाखों लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे। उस दौरान मरीजों की जान बचाने में प्रयासरत सैकड़ों चिकित्सकों की भी कोरोना से मौत हुई लेकिन फिर भी चिकित्सक जी-जान से लोगों को बचाने में जुटे रहे। हालांकि यह अलग बात है कि कुछ निजी अस्पतालों ने उस बुरे दौर को भी आपदा में अवसर बनाने में कसर नहीं छोड़ी लेकिन यह भी सच है कि चिकित्सक लोगों को विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियों से निजात दिलाने में पूरी ताकत लगा देते हैं। कनाडा के सुप्रसिद्ध डॉक्टर विलियम ऑस्लर ने कहा था कि एक अच्छा डॉक्टर बीमारी का इलाज करता है जबकि महान् डॉक्टर उस मरीज का इलाज करता है, जिसे बीमारी है।

भारत में चिकित्सक दिवस की स्थापना वर्ष 1991 में हुई थी। पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और जाने-माने चिकित्सक डा। बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में चिकित्सकों की उपलब्धियों तथा चिकित्सा क्षेत्र में नए आयाम हासिल करने वाले डॉक्टरों के सम्मान के लिए इसका आयोजन होता है। वे एक जाने-माने चिकित्सक, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और वर्ष 1948 से 1962 में जीवन के अंतिम क्षणों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे।  

टॅग्स :डॉक्टरहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां मुझे माफ कर दो, अकेलापन महसूस करती हूं और दोस्त नहीं बना सकती?, 19 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा जिया डाकी ने फांसी लगाई और मां को 3 पेज में लिखा सुसाइड नोट?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए