लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: दिल्ली-मुंबई के बीच फाइनल मैच, रोमांचक खिताबी मुकाबले की उम्मीद

By अयाज मेमन | Updated: November 10, 2020 12:21 IST

IPL 2020, MI vs DC Final: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2020 का खिताबी मैच खेला जाना है...

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-मुंबई के बीच मंगलवार को खिताबी मैच।4 बार आईपीएल टाइटल जीत चुकी मुंबई इंडियंस।फाइनल में आज तक मुंबई ने गंवाया सिर्फ एक ही मैच।

आईपीएल-2020 का खिताबी मुकाबला मंगलवार की रात मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया दूसरे क्वालिफायर का परिणाम अप्रत्याशित रहा. क्योंकि, मुकाबले में सनराइजर्स को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. टीम जबर्दस्त फॉर्म में थी और वह लगातार पांच मुकाबले जीत चुकी थी. इसके ठीक विपरीत दिल्ली को छह में से पांच में हार का सामना करना पड़ा. लिहाजा, हैदराबाद का पलड़ा भारी था. लेकिन निर्णायक मौकों पर दिल्ली ने अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा उठाकर बाजी मारी.

दिल्ली ने अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों पर जगह बनाते हुए फाइनल खेलने के लिए मौके अर्जित किए. लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव होने के कारण टीम के फाइनल में पहुंचने को लेकर आशंका व्यकत की जा रही थी. साथ ही हैदराबाद ने आरसीबी को बड़ी आसानी से मात देकर क्वालिफायर-2 के लिए क्वालिफाई किया था. कप्तान डेविड वार्नर पूरे फॉर्मे में थे. साथ ही राशिद खान, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, केन विलियम्सन के शानदार लय में होने के कारण टीम को गजब की मजबूती मिल चुकी थी. 190 रन के लक्ष्य का पार पाना हैदराबाद के लिए कठिन नहीं था. विकेट बल्लेबाजों के लिए मददगार थी लेकिन निर्णायक मौकों पर गलतियां टीम को भारी पड़ी. खासतौर से वार्नर का जल्द ही पवेलियन लौट जाना.

अब दिल्ली कैटिपल्स फाइनल में मुंबई के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करने को तैयार है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम उम्मीदों से लैस है. ऐसे में इस बात की उम्मीद की जताई जा सकती है कि खिताबी मुकाबला रोमांचक होगा. पहली बार फाइनल खेल रही टीम में पृथ्वी शॉ को छोड़ टीम के ज्यादातर खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन के साथ छाप छोड़ी है.

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस है जिसके बल्लेबाजी क्रम में नौ नंबर तक रन बनाने की क्षमता रखने वाले बल्लेबाज अथवा ऑलराउंडर मौजूद हैं. इनमें क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन कीरोन पोलार्ड, हार्दिक और कृणाल पंड्या, कुल्टर-नाइल सभी अच्छे फॉर्म में हैं.

कप्तान रोहित शर्मा चोट से उबरने के बाद कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं. गेंदबाजी में भी मुंबई का कोई मुकाबला नहीं है. टीम के पास जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, कुल्टर-नाइल, कृणाल पंड्या और राहुल चाहर का मुकाबला करना दिल्ली के बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं होगा. अब तक वर्तमान लीग में दोनों टीमों के बीच तीन बार मुकाबला हो चुका हैै जिसमें मुंबई ने बाजी मारी है.

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सश्रेयस अय्यररोहित शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

क्रिकेटVIDEO: अहमदाबाद में GT के खिलाफ कैमरन ग्रीन ने लगाया ऐसा छक्का गेंद सीधे लगी टाटा सिएरा पर, पड़ गया डेंट