लगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

पांच बार की चैंपियन एमआई को अपने घरेलू मैदान पर श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने करारी शिकस्त दी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 17, 2026 12:07 IST2026-04-17T12:06:03+5:302026-04-17T12:07:18+5:30

ipl mi har hi har 4 consecutive defeats Jasprit Bumrah not take any wicket in 5 matches everything not well in Mumbai Indians former star player raises questions | लगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

file photo

googleNewsNext
Highlightsएमआई अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है।इस सीज़न में उनकी चौथी हार थी।वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आई थी।

मुबईः मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार चौथी हार के बाद अपनी बात खुलकर रखते हुए कहा कि अब कुछ कड़े फैसले लेने का समय आ गया है और उनके खिलाड़ियों को टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेनी होगी। आईपीएल 2026 सीज़न में मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही उनकी कप्तानी सवालों के घेरे में आ गई है। पांच मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ एमआई अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है।

गुरुवार को पांच बार की चैंपियन एमआई को अपने घरेलू मैदान पर श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने करारी शिकस्त दी, जो इस सीज़न में उनकी चौथी हार थी। इस सीज़न में एमआई की एकमात्र जीत 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आई थी। पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने पीबीकेएस के खिलाफ हार्दिक की कप्तानी की आलोचना की।

कहा कि फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के बाद से ऑलराउंडर का नेतृत्व उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। जिम्मेदारी कहां से आएगी? हमें खुद को भी देखना होगा। हमें यह देखना होगा कि हम कैसा खेल रहे हैं। मेरे हिसाब से सिर्फ इसलिए कि इस साल हमें सफलता नहीं मिल रही है, इसका मतलब यह नहीं है कि गलतियां सिर्फ इसी साल हुईं। हमें मूल कारण भी देखना होगा।

2015 से 2023 तक रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को कई ट्रॉफियां जीतने में मदद की। तिवारी ने हार्दिक से कप्तानी छोड़ने और रोहित शर्मा को वापस सौंपने का आग्रह किया, यह देखते हुए कि अनुभवी बल्लेबाज ने 2013 से 2023 के बीच फ्रेंचाइजी को पांच खिताब दिलाए। उन्होंने आगे कहा, "2023 में कोई ट्रॉफी नहीं मिली।

2024-25 में भी कोई ट्रॉफी नहीं मिली और इस साल भी ऐसा ही होने की पूरी संभावना है। मुझे लगता है कि कप्तानी कमजोर है। मैं कठोर नहीं होना चाहता। लेकिन हार्दिक टीम का नेतृत्व उस तरह से नहीं कर रहे हैं, जैसा कि होना चाहिए। एक कप्तान के रूप में सक्रिय होना बहुत जरूरी है। मुझे लगता है कि अगर कोई समाधान चाहिए, तो हार्दिक को कप्तानी से हट जाना चाहिए।

जिम्मेदारी रोहित को वापस सौंप देनी चाहिए। जब ​​आपने रोहित को हटाया, तो आपने अन्याय किया। नेतृत्व परिवर्तन के अलावा, तिवारी ने पीबीकेएस के खिलाफ हार के दौरान हार्दिक के रणनीतिक फैसलों की आलोचना की, विशेष रूप से शेरफेन रदरफोर्ड से पहले खुद को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने के उनके निर्णय की।

इसके अलावा, उन्होंने तेज गेंदबाज दीपक चाहर के हालिया खराब प्रदर्शन के बावजूद उनसे गेंदबाजी की शुरुआत कराने के फैसले पर भी सवाल उठाए। "पंजाब किंग्स के खिलाफ हार्दिक को खुद को पहले बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजना चाहिए था। उन्होंने 12 गेंदों में 14 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड को सिर्फ पांच गेंदें मिलीं।

अगर रदरफोर्ड ने भी इतनी ही गेंदें खेली होतीं, तो वो 3-4 छक्के लगा देते। हार्दिक पांड्या को लगा कि वो कर सकते हैं। हां, वो कर सकते थे। आपको रदरफोर्ड को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहिए था। और दूसरी बात, जब आप जसप्रीत बुमराह को पहला ओवर नहीं दे रहे हैं, तो दूसरा ओवर देने का कोई मतलब नहीं है। दीपक चाहर गेंद को स्विंग नहीं करा पा रहे हैं।" 

Open in app