HighlightsMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैचडी कॉक का शतक गया बेकार! अय्यर-प्रभसिमरन ने दिलाई PBKS को धमाकेदार जीत195 रन भी कम पड़ गए! पंजाब ने 16.3 ओवर में MI को रौंदा
आज आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इसके बाद मुंबई इंडियन बल्लेबाजी करने उतरी और शुरुआत में विकेट गिरे, रायन रिकलटन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने 53 गेंदों में शतक लगाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, क्विंटन डी कॉक ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए और 60 गेंदों में 112 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं सूर्यकुमार यादव 0 रन बनाकर आउट हुए, नमन धीर ने अर्धशतक जड़ा, 31 गेंदों में 50 रन बनाये, हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवरों में 14 रन बनाए, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड 1 रन, तिलक वर्मा 8 रन, कुल मिलाकर मुंबई ने 20 ओवर में 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
पंजाब किंग्स 196 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरा, प्रियांश आर्य सिर्फ 15 रन ही बना सकते, इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की और मैच को पंजाब की झोली में लाकर रख दिया। प्रभसिमरन सिंह ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े, कूपर कॉनली 17 रन पर आउट। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेली और प्रभसिमरन का साथ निभाया, श्रेयस अय्यर ने 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 66 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स 16.3 ओवर में 7 विकेट से मैच जीत गया।