लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः रेपो रेट क्या बला? होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई की किस्तें गले की फांस बनीं

By लोकमित्र | Updated: October 8, 2022 16:01 IST

30 सितंबर 2022 को रेपो रेट में की गई 0.50 फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद अब रेपो रेट बढ़कर 5.90 फीसदी हो गया है। रेपो रेट दरअसल ब्याज की वह दर होती है जिसमें रिजर्व बैंक, बैकों को कर्ज देती है।

Open in App

महंगाई कंट्रोल करने के लिए रिजर्व बैंक ने एक बार फिर से रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बीते 30 सितंबर 2022 को रेपो रेट में बढ़ोत्तरी का यह ब्रह्मास्त्र मई 2022 के बाद से चौथी बार चलाया। इससे अब तक महंगाई कितनी कम हुई है, यह तो हम सब अपने-अपने व्यक्तिगत अनुभवों से जानते ही हैं। लेकिन इस कवायद से बैंक कर्जदारों में 500 रुपए से लेकर 10000 रुपए मासिक तक ब्याज की बढ़ोत्तरी जरूर हो चुकी है। 30 सितंबर 2022 को रेपो रेट में की गई 0.50 फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद अब रेपो रेट बढ़कर 5.90 फीसदी हो गया है। रेपो रेट दरअसल ब्याज की वह दर होती है जिसमें रिजर्व बैंक, बैकों को कर्ज देती है। मई 2022 के बाद से इसमें अब तक 1.90 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इस कारण जिन लोगों ने होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन ले रखे हैं, उनकी ईएमआई की किस्तें असहनीय बोझ बन गई हैं।

यह कैसी बड़ी विडंबना है कि आरबीआई के गवर्नर ने महंगाई कम करने के नाम पर जो रेपो रेट की बढ़ोत्तरी की है, उससे 20 करोड़ से ज्यादा लोगों के गले में पड़ा ईएमआई का फंदा पिछले छह महीनों में चौथी बार थोड़ा और कस गया है। गौरतलब है कि क्रेडिट इन्फार्मेशन कंपनी (सीआईसी) की 2021 की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की कुल वर्क फोर्स का आधा यानी 20 करोड़ से कुछ ज्यादा लोग कम से कम एक ऋण या क्रेडिट कार्ड से लिए गए उधार की ईएमआई चुका रहे थे। मतलब देश में कम से कम 20 करोड़ से कुछ ज्यादा लोग हर महीने एक मासिक किस्त का भुगतान कर रहे थे। एक अन्य आंकड़े के मुताबिक करीब 11 करोड़ लोगों पर होम लोन और पर्सनल लोन का शिकंजा है। ऐसे में रेपो रेट बढ़ाकर महंगाई पर लगाम लगाने की कोशिश भले अंधेरे में तीर मारने जैसी हो लेकिन रेपो रेट बढ़ने के कारण करीब 20 करोड़ कर्जदारों पर कर्ज का बोझ बढ़ना हकीकत है। सवाल है क्या कर्ज का बोझ बढ़ना महंगाई बढ़ने जितना चिंताजनक नहीं है?

गौरतलब है कि देश में बड़े कर्जदार भले लाखों-करोड़ रुपए की कर्ज अदायगी में डिफॉल्ट कर जाते हों, लेकिन 90 फीसदी से ज्यादा छोटे कर्जदार समय पर अपनी कर्ज किस्त की अदायगी कर रहे हैं। इनमें भी 70 फीसदी से ज्यादा देश के छोटे कर्जदार बिल्कुल सही समय पर कर्ज की किस्त अदा कर रहे हैं। अब ये कैसे अदा कर रहे है, कोरोनाकाल की आफत के बाद वही जानते हैं। लेकिन जिस तरह से उन पर लगातार कर्ज की किस्त का बोझ आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ाया जा रहा है, क्या आरबीआई चाहती है कि बड़े पैमाने पर ये छोटे कर्जदार भी किस्त अदा कर पाने में असमर्थ हो जाएं?  

टॅग्स :रेपो रेटEMI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारब्याज दर घटाकर ग्राहकों को लाभ दें बैंक, मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

कारोबारRBI Monetary Policy: 25 बेसिस पॉइन्ट की कटौती, लोन में सुविधा; जानें आरबीआई की MPC बैठक की मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?