लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी में रीक्रियेट करने के बाद वायरल हुआ रेट्रो स्पेशल गाना “बदन पे सितारे”

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2023 11:14 IST

गाना “बदन पे सितारे” को विजय चौहान और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में कशिश सिंह हैं। गीतकार आकाश गुप्ता हैं।

Open in App

बॉलीवुड के एक और रेट्रो स्पेशल गाना “बदन पे सितारे” को सारेगामा हम भोजपुरी ने भोजपुरी में रीक्रियेट किया है, जो घंटे भर में लाखों व्यूज के साथ वायरल होने लगा है। साल 1969 में आई फिल्म प्रिंस का यह गाना भोजपुरी में भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यह गाना मो. रफी को समर्पित है, जिसे विजय चौहान और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इसे सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया है।

बॉलीवुड के गानों का भोजपुरी रीक्रियेशन भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने की मेकिंग सारेगामा स्टाइल में हुई है, जो इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सर्वाधिक लोकप्रियता हासिल कर रहा है। 

बात गाने “बदन पे सितारे” की कर लें तो इसका गीत – संगीत बेहद सुरीला है और यही वजह है कि लोगों को यह बेहद पसंद आ रही है। इस गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ना बताया कि हम अपने गानों में अक्सर कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। जो भोजपुरी के म्यूजिक लवर्स को भी पसंद आ रहा है। बड़े कलाकार हो या नवोदित कलाकार, प्रतिभा को उभारने और उनको मौका देने का नतीजा है कि आज सारेगामा हम भोजपुरी के सभी गाने को लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है। 

आपको बात करें कि गाना “बदन पे सितारे” को विजय चौहान और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में कशिश सिंह हैं। गीतकार आकाश गुप्ता हैं। संगीतकार शुभम राज (SBR) हैं। ईपी सितोष यादव हैं।  कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं।  डीओपी योगेश सिंह हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का  है।

टॅग्स :भोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल