लाइव न्यूज़ :

प्रदीप सिंह की भोजपुरी फिल्म “देवरानी जेठानी” का फर्स्ट लुक आउट, काजल राघवानी और रिंकू घोष नजर आएंगी खास किरदार में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 09, 2023 10:06 AM

फिल्म “देवरानी जेठानी” का फर्स्ट लुक रीविल होने के बाद निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि “देवरानी जेठानी” के रिश्ते पर आधारित कई फिल्में लोगों ने देखी होगी लेकिन हमारी फिल्म उन सब से अलग और नया है।

Open in App

मुंबई: B4U मोशन पिक्चर्स और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “देवरानी जेठानी” का धांसू फर्स्ट लुक आज आउट कर दिया गया है। प्रदीप सिंह कृत इस फिल्म के फर्स्ट लुक में भोजपुरी की दो दिवा “देवरानी जेठानी” की भूमिका में नजर आ रही हैं। यानि इस फिल्म की मुख्य भूमिका में काजल राघवानी और रिंकू घोष मुख्य भूमिका में हैं। 

फिल्म की कहानी घर – परिवार पर आधारित है। फिल्म की जोनर सामाजिक है और इसमें पारिवारिक ड्रामा दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। फिल्म की पहली झलक दर्शकों में इस फिल्म के लिए उत्सुकता पैदा करने वाली है। इस वजह से रिलीज के बाद फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा है। 

फिल्म “देवरानी जेठानी” का फर्स्ट लुक रीविल होने के बाद निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि “देवरानी जेठानी” के रिश्ते पर आधारित कई फिल्में लोगों ने देखी होगी। लेकिन हमारी फिल्म उन सब से अलग और नया है। हमने इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया है। फिल्म महिला प्रधान है, यह तो फिल्म के लुक और नाम से पता चल गया होगा। लेकिन इसका हर एक किरदार खास है, जो फिल्म की कहानी को पूरी सार्थकता के साथ आगे लेकर चलने वाली है। 

उन्होंने कहा, 'फिल्म की कहानी तो हम अभी शेयर नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी इतना कहेंगे कि इस फिल्म को कोई भी सहजता के साथ घर – परिवार के तमाम लोगों के साथ मिलकर देख सकेगा। खासकर महिलायें खुद को कहीं न कहीं फिल्म से रिलेट भी कर पायेंगी।' प्रदीप सिंह ने कहा कि हमारी फिल्म बिग बजट के साथ कमर्शियल भी है, लेकिन यह भोजपुरी सिनेमा की अद्भुत कृति साबित होगी। 

आपको बता दें कि “देवरानी जेठानी” में काजल राघवानी और रिंकू घोष के साथ मुख्य भूमिका में गौरव झा और देव सिंह नजर आएंगे। इसके अलावा बाल कलाकार चाहत, ललित ललित उपाध्याय,  भानु पांडेय, रिंकू भारती मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। निर्देशक अजय कुमार झा हैं। लेखक अरबिंद तिवारी हैं। संगीत ओम झा और गीत अरबिंद तिवारी का है। छायांकन डी के शर्मा का है। नृत्य कानू मुखर्जी, पीआरओ रंजन सिन्हा  और कार्यकारी निर्माता कमल यादव हैं।

टॅग्स :भोजपुरीभोजपुरी गाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं अमृता पांडे? जिनकी मौत छोड़ गई अपने पीछे कई सवाल, भोजपुरी इंडस्ट्री में था एक्ट्रेस का बड़ा नाम

बॉलीवुड चुस्कीअपने घर में मृत पाई गईं भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे, मौत से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप पर अपलोड किया था स्टेटस

भारतNawada LS Seat 2024: विवेक ठाकुर के सामने श्रवण कुशवाहा और भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह, भूमिहार मतदाता होंगे हावी, जानिए समीकरण

भारतLok Sabha Election 2024: पवन सिंह ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, बोले- "मैं वादा पूरा करने..."

भारतAsansol Lok Sabha Seat: 'आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा', पवन सिंह ने बताई यह वजह

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीBhojpuri film: टनाटन भोजपुरी यूट्यूब के छोटू बाबू का मुम्बई में दिल का दौरा पड़ने से निधन, खेसारी लाल यादव ने दुःख व्यक्त किया

भोजपुरीBhojpuri Song: 'अंजोर करे इंडिया में', आम्रपाली दुबे और निरहुआ के वीडियो ने मचाया गदर, बार-बार देखा जा रहा है...

भोजपुरीशिल्पी राज के गायन में 'छम्मा छम्मा' के भोजपुरी संस्करण ने शानदार शुरुआत की, शीर्ष पर पहुंचा

भोजपुरीGorakhpur Ravi Kishan: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद रवि किशन!

भोजपुरीPawan Singh: लाखन सिंह के किरदार में दिखेंगे पवन सिंह, गोरखपुर में शुरू हुई शूटिंग