लाइव न्यूज़ :

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया रैप गाना 'प्यार एक धोखा है' रिलीज के बाद हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 28, 2023 12:33 PM

Open in App

मुंबई: अपनी सुरमई आवाज और आकर्षक कला से लोगों के दिलों में राज करने वाली भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का नया रैप सॉन्ग "प्यार एक धोखा रिलीज के साथ वायरल हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने आज के दौर में प्यार के नाम पर हो रहे धोखे से लड़कियों को आगाह किया है। इस गाने में अक्षरा सिंह का स्वैग खूब देखने को मिल रहा है।

इस पूरे म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह बैकग्राउंड डांसर के साथ रैप करती नजर आई हैं, जो उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पसंद भी आ रहा है। 

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का यह रैप सॉन्ग पिंकी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। इस गाने के व्यूज का मीटर तेजी से आगे भी बढ़ रहा है। उधर अक्षरा ने इस गाने के प्रमोशन के लिए अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट पर एक बिल भी शेयर किया है और उसमें लिखा है कि "अभी गौर फरमाने का लड़कियों...." 

अक्षरा सिंह कहती है कि आज के समय में प्यार के नाम पर धोखा का प्रचलन खूब देखने को मिल रहा है। प्रेम में लोभ लालच नहीं होता यह सिर्फ एक इमोशन होता है। लेकिन आजकल प्यार के नाम पर आकर्षण से प्रलोभन तक का प्रपंच रच कर लोग एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं। मैंने इसी चीज को अपने इस रैप सॉन्ग में उकेरा है और लड़कियों को आगाह किया है कि इन सब चक्कर में ना पड़े। 

उन्होंने यह भी कहा कि यह गाना मस्ती भरा है लेकिन एक संदेश भी युवाओं को देती है। मुझे लगता है कि यह उन्हें बेहद पसंद भी आने वाली है। अक्षरा का नया गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को इतना पसंद आ रहा है कि वे अब इस पे रिल्स भी बनाने लगे हैं। 

अक्षरा सिंह के इस नए रैप नंबर "प्यार एक धोखा है" का लिरिक्स यादव राज ने तैयार किया है। म्यूजिक विकी बॉक्स का है और कंपोजर खुशबू तिवारी हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं।

टॅग्स :अक्षरा सिंहभोजपुरी गानाभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं अमृता पांडे? जिनकी मौत छोड़ गई अपने पीछे कई सवाल, भोजपुरी इंडस्ट्री में था एक्ट्रेस का बड़ा नाम

बॉलीवुड चुस्कीअपने घर में मृत पाई गईं भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे, मौत से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप पर अपलोड किया था स्टेटस

भारतNawada LS Seat 2024: विवेक ठाकुर के सामने श्रवण कुशवाहा और भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह, भूमिहार मतदाता होंगे हावी, जानिए समीकरण

भारतLok Sabha Election 2024: पवन सिंह ने की चुनाव लड़ने की घोषणा, बोले- "मैं वादा पूरा करने..."

भारतAsansol Lok Sabha Seat: 'आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा', पवन सिंह ने बताई यह वजह

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीBhojpuri film: टनाटन भोजपुरी यूट्यूब के छोटू बाबू का मुम्बई में दिल का दौरा पड़ने से निधन, खेसारी लाल यादव ने दुःख व्यक्त किया

भोजपुरीBhojpuri Song: 'अंजोर करे इंडिया में', आम्रपाली दुबे और निरहुआ के वीडियो ने मचाया गदर, बार-बार देखा जा रहा है...

भोजपुरीशिल्पी राज के गायन में 'छम्मा छम्मा' के भोजपुरी संस्करण ने शानदार शुरुआत की, शीर्ष पर पहुंचा

भोजपुरीGorakhpur Ravi Kishan: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद रवि किशन!

भोजपुरीPawan Singh: लाखन सिंह के किरदार में दिखेंगे पवन सिंह, गोरखपुर में शुरू हुई शूटिंग