लाइव न्यूज़ :

शी जिनपिंग ने कहा, "इस्लाम को चीन के अनुकूल ढलना होगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: July 17, 2022 8:53 PM

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस्लाम के साथ चीन के संबंधों की व्याख्या करते हुए कह कि देश के मुसलमानों को चीनी परंपरा के मुताबिक ढलने का प्रयास करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि चीनी मुसलमानों को कम्युनिस्ट नीतियों के अनुरूप ढलना होगाराष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यह बात शिनजियांग में कही, जहां उइगर मुस्लिमों की संख्या सबसे ज्यादा हैचीन उइगर मुसलमानों को कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों के अनुरूप ढालने की कोशिश कर रहा है

बीजिंग:चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि इस्लाम को चीन के समाजवादी नीतियों के अनुरूप ढलना होगा। उइगर मुस्लिमों के लिए दमन के लिए विश्व में तीखी आलोचना झेल रहे चीन के राष्ट्राध्यक्ष ने कहा कि चीन में इस्लाम को फलने-फूलने के लिए उसे चीनी परंपरा को अपनाने की जरूरत है।

चीन ने इस्लाम को लेकर इस तरह की कभी कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी थी, इसलिए राष्ट्रपति जिनपिंग का यह बयान काफी सुर्खियों में है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस्लाम के साथ चीन के संबंधों की व्याख्या करते हुए चीनी प्रशासन को इस संबंध में आदेश दिया है कि वे देश के मुसलमानों को चीनी परंपरा के मुताबिक ढालने का प्रयास करें।

चीन के शिनजियांग प्रांत के दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन सभी धर्मों का सम्मान करता है और उन्हें चीन में पूरी आजादी है लेकिन उन्हें चीन की मान्यताओं के अनुसार व्यवहार करने होगा। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यह बात उस शिनजियांग प्रांत में कही, जहां पर उइगर मुस्लिमों की संख्या सबसे ज्यादा है।

चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति जिनपिंग चार दिनों की यात्रा पर शिनजियांग पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि चीन हमेशा मजबूत सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने और विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच एकीकरण को बढ़ावा देने पर जोर देता रहा है।

उन्होंने कहा कि इस्लामिक समुदाय को चीन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और बढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें यह भी कहा कि विभिन्न समुदाय को आपसी संवाद कायम करने के लिए प्रयास करना चाहिए। शी ने धार्मिक मुद्दों के साथ-साथ प्राशासनिक क्षमता में सुधार लाने के लिए धर्मों के विकास पर बल दिया।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीनी पूरी दुनिया में सबसे मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ कम्युनिस्ट विचारधारा को आगे लेकर चल रहा है। ऐसे में चीन के मुस्लिमों को भी सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट विचाधारा के हिसाब से ढलने की जरूरत है। चीनी राष्ट्रपति ने सथ में यह भी कहा कि अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोगों की सामान्य धार्मिक जरूरतों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मालूम हो कि लगभग दशकों से चीन मुस्लिम समुदाय को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों के अनुरूप जबरन ढालने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए चीन उइगर मुसलमानों को सामूहिक रूप से कैद और अन्य तरह की यातनाएं दे रहा है लेकिन दुनिया के इस्लामिक देश चीन में हो रहे मुसलमानों पर खामोशी अख्तियार किये हुए हैं। वहीं चीन भी लगातार उइगर मुसलमानों के खिलाफ हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों को खारिज करता रहे है।

टॅग्स :शी जिनपिंगBeijingचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndia-China Foreign Investment: भारत को बंपर फायदा, चीन में विदेशी निवेश कम, संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ ने कहा- भारत में निवेश कर रही पश्चिमी कंपनी, आखिर क्या है पीछे की वजह!

भारतPoK पर नियंत्रण खोना, 'गलती' या 'कमजोरी', विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला

भारत"न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की UAPA के तहत गिरफ्तारी अवैध": सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिहाई का दिया आदेश

विश्वRussia-China-Usa: अमेरिका को और चिढ़ाएंगे पुतिन!, 5वां कार्यकाल शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर चीन जा रहे रूस के राष्ट्रपति, करेंगे ये समझौता

कारोबार'हिंदी चीनी भाई-भाई' की नई मिसाल! दोनों देशों के बीच व्यापार में हुई वृद्धि, अमेरिका को छोड़ा पीछे

विश्व अधिक खबरें

विश्वIsrael–Hamas war: अपने ही टैंक ने दागे गोले, 5 इजरायली सैनिक मारे गए, जबालिया शहर में बड़ा हादसा

विश्वप्रमोद भार्गव का ब्लॉग: चाबहार बंदरगाह पर अमेरिका क्यों बेचैन?

विश्वPM Narendra Modi Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की छवि बदली, भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर कंसुपाड़ा ने कहा-सच्चे वैश्विक नेता के रूप में उभरे

विश्वWATCH: बिना मेकअप और हेयर डाई के पहचान में नहीं आ रहे हैं इमरान खान, PAK के पूर्व पीएम का शौकिंग लुक आया सामने

विश्व"भारत चंद्रमा पर उतर चुका है, जबकि हम...": पाकिस्तानी सांसद ने कराची में सुविधाओं की कमी पर कही ये बात