लाइव न्यूज़ :

मोटी सैलरी पाने के मामले में मुंबई विदेशियों की पहली पसंद, न्यूयॉर्क और लंदन को भी पीछे छोड़ा

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 26, 2018 18:27 IST

एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई विदेशियों को मिलने वाली सैलरी के मामले में टॉप पर काबिज हो गया है। यह सर्वे हाल ही में एचबीसी बैंक इंटरनेशनल ने किया है। 

Open in App

मुंबई, 26 फरवरीः देश की मायानगरी कही जानी वाली मुंबई विदेशियों को खूब पसंद आ रही है। दरअसल, यह कोई उसकी खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि मोटी सैलरी पाने के मामले में उन्हें पसंद आ रही है। इस नगरी में लोग अपने सपने पूरे करने के लिए आते हैं और दिन-रात दौड़ रहे इस शहर में पैसा कमाते हैं।   

एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई विदेशियों को मिलने वाली सैलरी के मामले में टॉप पर काबिज हो गया है। यह सर्वे हाल ही में एचबीसी बैंक इंटरनेशनल ने किया है। 

इस सर्वे में बताया गया है कि मुंबई में काम करने वाले विदेशियों की सलाना कमाई 1 करोड़ 40 करोड़ रुपये (2.17 लाख डॉलर) है। इस कमाई का आंकड़ा ग्लोबल एक्सपैट ऐवरेज का दोगुना है।

सर्वे में जो आंकड़े दिए गए हैं उनमें मुंबई नंबर वन पर है। इसके अलावा टॉप 10 एक्सपैट शहरों में शंघाई, जकार्ता और हॉन्ग कॉन्ग जैसे अन्य एशियाई देश शामिल हैं।  रिपोर्ट में बताया गया है कि एशिया में काम करने वाले विदेशियों को आर्थिक रूप से सपोर्ट मिलता, जिसमें मुंबई को भी शामिल किया गया है। 

एचएसबीसी की रिपोर्ट कहा गया है कि 1.8 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या वाले शहर मुंबई में रोजगार के अवसर अमेरिका और यूके के कई शहरों जैसे लंदन, सन फ्रेन्सिस्को, न्यूयॉर्क से कम है, जबकि अमेरिका और यूके आर्थिक व टेक हब्स में जॉब के लिए पहली पसंद हैं। 

इस सर्वे में टॉप 10 देशों में मुंबई, सेनफ्रांसिस्को, ज्यूरिख, शंघाई, जेनेवा, न्यूयॉर्क सिटी, लॉस एंजिल्स, जकार्ता, हॉन्गकॉन्ग और पेरिस शामिल हैं। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

विश्व अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल