लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में जेल में महिलाओं के साथ हो रहा है यौन शोषण, गलत तरीके से हिजाब पहनने के आरोप में गिरफ्तार की गई लड़कियों पर जुल्म ढा रहा तालिबान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 25, 2024 12:26 IST

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में कई महिलाओं को तालिबान द्वारा ठीक से हिजाब न पहनने के लिए हिरासत में लिया गया था। तालिबान ने एक आदेश दिया था कि महिलाओं को केवल अपनी आँखें दिखाने की इजाजत होगी। उन्हें सिर से पैर तक खुद को ढंकना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में जेल में महिलाओं के साथ हो रहा है यौन शोषणगलत तरीके से हिजाब पहनने के आरोप में गिरफ्तार की गई लड़कियों पर जुल्मपीड़ितों में से कई ने आत्महत्या की और आत्महत्या का प्रयास किया

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में गलत तरीके से हिजाब पहनने के आरोप में गिरफ्तार की गई किशोर लड़कियों और युवा महिलाओं को हिरासत में  यौन हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। द गार्जियन ने अफगान समाचार सेवा ज़ैन टाइम्स के पत्रकारों के हवाले से बताया है कि इस साल की शुरुआत में हिरासत में रहने के दौरान युवतियों को हिरासत में यौन शोषण का सामना करना पड़ा। इन पीड़ितों में से कई ने आत्महत्या की और आत्महत्या का प्रयास किया।

एक मामले में  तालिबान द्वारा हिरासत में लिए जाने के कुछ सप्ताह बाद एक महिला का शव कथित तौर पर एक नहर में पाया गया था। उसके परिवार के अनुसार सकी मृत्यु से पहले उसका यौन शोषण किया गया था। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में कई महिलाओं को तालिबान द्वारा ठीक से हिजाब न पहनने के लिए हिरासत में लिया गया था। तालिबान ने एक आदेश दिया था कि महिलाओं को केवल अपनी आँखें दिखाने की इजाजत होगी। उन्हें सिर से पैर तक खुद को ढंकना होगा।

उस समय संयुक्त राष्ट्र ने गिरफ्तारियों को  चिंताजनक बताया था। अब लड़कियाँ और युवा महिलाएँ यह रिपोर्ट करने के लिए आगे आ रही हैं कि उन्हें तालिबान पुलिस द्वारा यौन हिंसा और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। 

तालिबान पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई कई लड़कियों ने अपने साथ हुई भयावह क्रूरता को बयान भी किया। लड़कियों ने बताया कि पूछताछ के नाम पर अधेड़ लोगों ने उनके निजी अंगों को छुआ और उनके मासिक धर्म के बारे में पूछा। पूछताछ कक्ष में ले जाई गई हर लड़की के साथ यौन शोषण हुआ। तालिबान पुलिस के शोषण का शिकार बनी कई लड़कियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या तक कर ली। 

इस बारे में तालिबान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था उन्होंने इस्लामी मूल्यों और रीति-रिवाजों का उल्लंघन किया था और अन्य महिलाओं को हिजाब न पहनने के लिए भड़काया था। तालिबान के अनुसार जो बिना हिजाब के बाहर जाएगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने बाद में इस बात से इनकार किया है कि हिजाब ठीक से न पहनने के कारण गिरफ्तारियां हुई। 

टॅग्स :Afghan Talibanसंयुक्त राष्ट्रयौन उत्पीड़नरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल