लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के आरोपों का सामना करने के लिए वीनस्टीन को कैलिफोर्निया लाया गया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 12:06 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 21 जुलाई (एपी) न्यूयॉर्क के जेल अधिकारियों ने बलात्कार के दोषी हार्वे वीनस्टीन को यौन शोषण के और आरोपों पर मुकदमे का सामना करने के लिए कैलिफोर्निया को सौंप दिया है। इसके साथ ही कैलिफोर्निया को सौंपे जाने में देरी के लिए पूर्व फिल्म निर्माता की लंबी लड़ाई खत्म हो गयी।

वीनस्टीन (69) के लॉस एंजिलिस के अटॉर्नी मार्क वर्क्समैन ने कहा कि उनके मुवक्किल को मंगलवार दोपहर को लॉस एंजिलिस की एक जेल में लाया गया। उसे बुधवार सुबह बलात्कार के चार आरोपों समेत यौन शोषण के 11 आरोपों पर मुकदमे का सामना करने के लिए अदालत लाया जा सकता है। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

वीनस्टीन की प्रवक्ता जूडा एंजलमेयर ने बताया कि पूर्व फिल्म निर्माता के वकीलों ने उसे कैलिफोर्निया लाए जाने से रोकने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा, ‘‘हम लड़ेंगे ताकि हार्वे को चिकित्सा देखभाल मिल सके जिसकी उन्हें जरूरत है। उचित प्रक्रिया का पालन, आरोपी को दोषी साबित होने तक निर्दोष मानने और निष्पक्ष सुनवाई अब भी उनके अधिकार हैं।’’

न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश ने जून में वीनस्टीन को कैलिफोर्निया प्रत्यर्पित किए जाने की मंजूरी दी थी। वह पिछले साल बलात्कार के जुर्म में दोषी ठहराए जाने के बाद न्यूयॉर्क में 23 साल की जेल की सजा काट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला