लाइव न्यूज़ :

Nepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2026 14:46 IST

Nepal PM oath: नेपाल में ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह महीने बाद, बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने नेपाल के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देNepal PM oath: नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।Nepal PM oath: नेपाली में गाते हुए आगे कहा कि अविभाजित नेपाल इस बार इतिहास रचा।Nepal PM oath: धूप के चश्मे पहने रहने वाले 35 वर्षीय शाह युवा-प्रेरित राजनीतिक परिवर्तन के प्रतीक के रूप में उभरे हैं।

काठमांडूः 35 वर्षीय रैपर और इंजीनियर बालेंद्र शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। काठमांडू में आयोजित एक समारोह में दोपहर 12:34 बजे (स्थानीय समय) राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शाह ने नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। नेपाल में ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह महीने बाद, बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने नेपाल के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली।

Balen Shah Oath Ceremony: 275 में से 182 सीट जीतकर नेपाल के सबसे युवा पीएम बालेंद्र-

https://www.lokmatnews.in/world/balen-shah-oath-ceremony-nepal-news-today-pm-rapper-engineer-balen-shah-takes-oath-47th-pm-nepal-kathmandu-mayor-to-youngest-pm-b507/

रैपर ने नेता बने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के 35 वर्षीय नेता ने शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में अपराह्न 12 बजकर 34 मिनट के ‘शुभ मुहूर्त’ में शपथ ली। एक रैप गीत के माध्यम से अपना पहला संदेश जारी किया। उन्होंने एकता का आह्वान किया। उन्होंने नेपाली में गाते हुए आगे कहा कि अविभाजित नेपाल इस बार इतिहास रचा।

आम तौर पर अपने ट्रेडमार्क गहरे रंग के धूप के चश्मे पहने रहने वाले 35 वर्षीय शाह युवा-प्रेरित राजनीतिक परिवर्तन के प्रतीक के रूप में उभरे हैं। भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और विवादास्पद सोशल मीडिया प्रतिबंध पर जनता के गुस्से से शुरू हुए ये विरोध प्रदर्शन व्यापक प्रदर्शनों में तब्दील हो गए, जिसके परिणामस्वरूप अंततः राजनीतिक पुनर्गठन करना पड़ा।

इस इस बीच, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया और चुनाव होने तक संक्रमण काल ​​को स्थिर बनाए रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

शाह अपनी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) की 5 मार्च को हुई चुनाव में भारी जीत के बाद से सार्वजनिक रूप से चुप रहे हैं। ये चुनाव सितंबर 2025 में हुए हिंसक युवा विद्रोह के बाद हुए पहले चुनाव थे, जिसने सरकार को गिरा दिया था। भ्रष्टाचार विरोधी युवा विद्रोह में कम से कम 77 लोग मारे गए थे। यह विद्रोह सोशल मीडिया पर थोड़े समय के लिए लगे प्रतिबंध के विरोध में शुरू हुआ था।

5 मार्च को हुए आम चुनाव में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को निर्णायक जीत मिली, जिसने प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों में से 182 सीटें हासिल कीं। इस परिणाम ने न केवल पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिलाया, बल्कि नेपाल की पारंपरिक राजनीतिक ताकतों को भी काफी कमजोर कर दिया। नेपाली कांग्रेस की सीटें घटकर 38 रह गईं।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट को सिर्फ 25 सीटें मिलीं। एक अन्य कम्युनिस्ट गुट को केवल 17 सीटें मिलीं, जो चुनावी उथल-पुथल के व्यापक प्रभाव को दर्शाती हैं। पूर्व रैपर बालेन शाह बनेंगे प्रधानमंत्री शाह ने खुद झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में शानदार जीत हासिल की, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को हराया। यह सीट लंबे समय से कम्युनिस्ट आंदोलन का गढ़ मानी जाती रही थी।

टॅग्स :नेपालNepal Policeराम नवमीबालेंद्र शाह ‘बालेन’
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल