लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में वर्जीनिया गिरोह के हत्यारे को मौत की सजा दी गई

By भाषा | Updated: January 15, 2021 15:18 IST

Open in App

टेरे हौटे (अमेरिका), 15 जनवरी (एपी) अमेरिकी सरकार ने एक मादक पदार्थ तस्कर को 1992 में वर्जीनिया की राजधानी में कई हत्याओं में उसकी संलिप्तता के लिए मौत की सजा दी। हालांकि मादक पदार्थ तस्कर के वकीलों ने दावा किया था कि उसे दिये जाने वाले घातक इंजेक्शन से उसे कष्टदायी दर्द होगा क्योंकि हाल में उसके कोविड-19 से संक्रमित होने के चलते उसके फेफड़े को क्षति पहुंची है।

कोरे जॉनसन (52) 12वां कैदी था जिसे ट्रंप प्रशासन द्वारा मौत की सजा फिर से शुरू किये जाने के बाद टेरे हौटे, इंडियाना स्थित संघीय जेल परिसर में बृहस्पतिवार को मौत की सजा दी गई। उसे रात 11 बजकर 34 मिनट पर मृत घोषित किया गया।

जॉनसन को मौत की सजा और शुक्रवार को डस्टिन हिग्स को दी जाने वाली मौत की सजा अगले सप्ताह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथग्रहण से पहले आखिरी मौत की सजा होगी। बाइडन मौत की सजा के विरोधी हैं और उन्होंने इसे समाप्त किये जाने के संकेत दिये हैं।

दोनों ही कैदियों को कोविड-19 संक्रमण हो गया था और इसी के चलते उनकी मौत की सजा पर रोक लग गई थी। जॉनसन को 45 दिन की अवधि में रिचमंड में 11 व्यक्तियों की हत्या के मामले में अभ्यारोपित किया गया था। उसे और न्यूटाउन गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी मौत की सजा सुनायी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला