लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का पहला मामला वेटिकन में, ईरान के विदेश मंत्री के सलाहकार की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2020 16:58 IST

आधिकारिक प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने एएफपी को बताया कि क्लिनिक में भर्ती करीब 1,000 लोगों को संक्रमण-मुक्त किया जाएगा, जबकि अस्पताल का आपातकालीन कक्ष खुला रहेगा। रोगी को गुरुवार को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। ब्रूनी ने कहा कि क्लिनिक आने-जाने वाले सभी लोगों से संपर्क किया जा रहा है और तय दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी जांच की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देईरान में विदेश मंत्री के सलाहकार की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। इरना ने बताया कि ‘‘वरिष्ठ और क्रांतिकारी राजनयिक’’ हुसैन शेखोलेसलाम की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।

वेटिकन सिटीः वेटिकन में शुक्रवार को कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। जांच में एक रोगी को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद देश के स्वास्थ्य क्लिनिक में बाह्य रोगी सेवाएं (ओपीडी) निलंबित कर दी हैं।

आधिकारिक प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने एएफपी को बताया कि क्लिनिक में भर्ती करीब 1,000 लोगों को संक्रमण-मुक्त किया जाएगा, जबकि अस्पताल का आपातकालीन कक्ष खुला रहेगा। रोगी को गुरुवार को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। ब्रूनी ने कहा कि क्लिनिक आने-जाने वाले सभी लोगों से संपर्क किया जा रहा है और तय दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी जांच की जाएगी। 

ईरान में विदेश मंत्री के सलाहकार की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। उन्होंने 1979 के अमेरिकी दूतावास बंधक संकट में भी हिस्सा लिया था। यह जानकारी सरकारी संवाद समिति इरना ने दी है। इरना ने बताया कि ‘‘वरिष्ठ और क्रांतिकारी राजनयिक’’ हुसैन शेखोलेसलाम की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ईरान जूझ रहा है जहां अभी तक 3515 लोग इस विषाणु से प्रभावित हुए हैं और कम से कम 110 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से मरने वालों में छह नेता या सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। शेखोलेसलाम विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ के सलाहकार थे। सीरिया में राजदूत रह चुके शेखोलेसलाम 1981 से 1997 तक उप विदेश मंत्री भी रहे।

शेखोसलाम उन छात्रों में शामिल थे जो 1979 के ईरान बंधक संकट में शामिल रहे थे। उस वर्ष ईरान के छात्रों ने तेहरान में अमेरिकी दूतावास में धावा बोल दिया था और 52 अमेरिकियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद वॉशिंगटन ने 1980 में ईरान से राजनयिक रिश्ते खत्म कर लिए थे।

बंधकों को 444 दिनों के बाद जनवरी 1981 में मुक्त कराया गया था। इरना संवाद समिति के मुताबिक तेहरान के सांसद फातेमेह रहबर संक्रमित होने के बाद वर्तमान में कोमा में हैं। ईरान ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है, बड़े सांस्कृतिक आयोजनों और खेल गतिविधियों को रोक दिया है। देश के सभी 31 प्रांतों में यह विषाणु फैल गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनईरानअमेरिकाइटली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

विश्व अधिक खबरें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वह्यूगो-बाल्जाक और फॉरेंसिक जांच के आविष्कारक विडोक

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...