लाइव न्यूज़ :

अमेरिका कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत से लगातार संपर्क में रहेगा : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: May 1, 2021 13:00 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगट, एक मई अमेरिका कोविड-19 संकट से निपटने और भारत की जरूरतों को जानने के लिए लगातार भारत के साथ संपर्क बनाए रखेगा। देश में अहम अमेरिकी सहायता आपूर्तियों के पहुंचना शुरू होने के बाद व्हाइट हाउस ने यह बात कही है।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की विध्वंसकारी लहर के खिलाफ जंग में भारत को समर्थन देने के बाइडन प्रशासन के प्रयासों के तहत दो अमेरिकी सैन्य विमान बड़ी मात्रा में आपातकालीन चिकित्सा आपूर्तियों को लेकर भारत पहुंचे।

आपूर्तियों की पहली खेप अमेरिकी वायु सेना के सबसे बड़े सामरिक विमानों में से एक सी-5 एम सुपर गैलेक्सी दिल्ली लेकर पहुंचा जबिक दूसरी खेप सी-17 ग्लोबमास्टर ने पहुंचाई।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, “हम भारत की जरूरतों को लेकर लगातार देश से संपर्क में रहेंगे।”

इसमें 1,84,000 त्वरित जांच किट और 84,000 एन-95 मास्क भी शामिल हैं।

साकी ने कहा कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भारतीय सरकार की कार्रवाई के समर्थन में जारी अमेरिका सरकार के प्रयासों की समीक्षा के लिए उनके समकक्ष एस जयशंकर से बात की।

साकी ने कहा, “उन्होंने अमेरिकी उद्योगों की तरफ से मिल रहे समर्थनों, हमारी जारी चर्चाओं, गैर सरकारी संस्थानों एवं निजी नागरिकों के मदद पर भी ध्यान दिलाया।”

कुल मिलाकर, अमेरिका भारत को 10 करोड़ डॉलर से अधिक चिकित्सीय आपूर्तियां करने की उम्मीद कर रहा है।

पेंटागन ने कहा कि आगामी हफ्ते में और ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही ऑक्सीजन सांद्रक, ऑक्सीजन उत्पादन इकाई, अतिरिक्त निजी सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई) ,त्वरित जांच किट और दवाएं भेजी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला