लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ताइवान को 25 लाख कोविड-19 रोधी टीके की खुराक भेजी

By भाषा | Updated: June 20, 2021 17:16 IST

Open in App

ताइपे, 20 जून (एपी) अमेरिका ने रविवार को ताइवान को मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके की 25 लाख खुराक भेजी है। इस खेप के लोक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मदद के साथ-साथ अपने भूराजनीतिक मायने भी हैं।

यह खेप यहां चाइना एयरलाइन्स के मालवाहक विमान से पहुंची है। एक दिन पहले इस खेप को अमेरिका के मेम्फिस से रवाना किया गया था। राजधानी ताइपे के बाहर स्थित हवाई अड्डे पर इस खेप का स्वागत करने के लिए ताइवान में अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ब्रेंट क्रिस्टनसेन और ताइवान के स्वास्थ्य मंत्री चेन शी-चुंग मौजूद थे।

ताइवान में अमेरिकी इंस्टीट्यूट ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि यह खेप ताइवान के प्रति एक विश्वासपात्र मित्र और लोकतंत्र के अंतरराष्ट्रीय परिवार के एक सदस्य के रूप में अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह संस्था एक तरह से ताइवान में अमेरिका का दूतावास है ।

ताइवान महामारी के प्रकोप से एक तरह से बचा हुआ ही था लेकिन मई से यहां संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई और अब यहां बाहर से टीकों की खुराक मंगाई जा रही है। ताइवान ने सीधे मॉडर्ना से 55 लाख टीकों की खरीद के आदेश दिए थे लेकिन अब तक इसे सिर्फ़ 390,000 टीके ही मिले हैं।

चीन द्वारा ताइवान पर बढ़ रहे दबाव के समय में अमेरिका द्वारा की गई मदद उसके सहयोग को दर्शाता है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता रहा है। अमेरिका का ताइवान के साथ औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है।

अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में ताइवान को 750,000 टीके की खुराक देने का वादा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना