लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2026 10:08 IST

US-Iran War: कोई भी मिसाइल लक्ष्य पर नहीं गिरी। एक मिसाइल बीच रास्ते में ही विफल हो गई, दूसरी मिसाइल को अमेरिकी युद्धपोत से दागे गए एक अवरोधक मिसाइल ने रोक लिया।

Open in App
ठळक मुद्देUS-Iran War: संयुक्त अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।US-Iran War:पेंटागन ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।US-Iran War: ईरान यूरोप में स्थित ठिकानों को निशाना बना सकेगा। 

लंदनः ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध दो अलग-अलग और महत्वपूर्ण हमलों के साथ निर्णायक रूप से हिंद महासागर में प्रवेश कर गया है। ये हमले मिलकर युद्ध के भौगोलिक क्षेत्र का विस्तार कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों का हवाला दिया गया है। ईरान ने चागोस द्वीप समूह में स्थित डिएगो गार्सिया के संयुक्त अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। दोनों में से कोई भी मिसाइल लक्ष्य पर नहीं गिरी। एक मिसाइल बीच रास्ते में ही विफल हो गई, दूसरी मिसाइल को अमेरिकी युद्धपोत से दागे गए एक अवरोधक मिसाइल ने रोक लिया।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह मिसाइल लक्ष्य पर लगी या नहीं। यह अड्डा ईरानी क्षेत्र से लगभग 4,000 किलोमीटर दूर स्थित है, जो कि तेहरान की पूर्व में मानी जाने वाली क्षमता से कहीं अधिक है। इसका मतलब है कि ईरान यूरोप में स्थित ठिकानों को निशाना बना सकेगा। पेंटागन ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

ईरान के खिलाफ युद्ध पर ध्यान केंद्रित करते हुए अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया की ओर भेज दिया है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन मिसाइलों को पश्चिम एशिया में भेजे जाने के कारण यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के खिलाफ यूरोप की वायु रक्षा कमजोर होने को लेकर चिंता पैदा हो गई है।

अमेरिका ने हिजबुल्ला से जुड़े एक वैश्विक वित्तीय नेटवर्क पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका हिजबुल्ला को पहले ही आतंकवादी संगठन घोषित कर चुका है। ट्रंप प्रशासन ने 15 मार्च, 2026 को ईरान की सत्ता से जुड़े छह वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर के इनाम की घोषणा की।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने के प्रयासों के तहत उस ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाएगा जो समुद्र में फंसा है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह घोषणा की। यह छूट शुक्रवार तक जहाजों पर लद चुके ईरानी तेल पर लागू होगी और 19 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। रूस ने बुधवार को चेतावनी दी कि ईरान के बंदरगाह बंदर अंजली पर अमेरिका-इजराइल का “गैर-जिम्मेदाराना” हमला कैस्पियन क्षेत्र के देशों को जारी संघर्ष में घसीटने का जोखिम पैदा कर सकता है।

टॅग्स :ईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपइजराइलLondonमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे