लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: भारतीय मूल के डॉक्टर ने एक महिला डॉक्टर को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

By भाषा | Updated: January 28, 2021 15:25 IST

Open in App

ह्यूस्टन, 28 जनवरी अमेरिकी के टेक्सास राज्य की राजधानी ऑस्टिन के एक चिकित्सा कार्यालय में कैंसर से पीड़ित भारतीय मूल के 43 वर्षीय एक बाल रोग विशेषज्ञ ने कुछ लोगों को बंधक बनाने के बाद एक महिला डॉक्टर की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि हथियारबंद व्यक्ति की पहचान डॉ भरत नरुमांची के रूप में हुई है जो कैंसर से पीड़ित था।

सीएनएन की खबर के अनुसार, ऑस्टिन पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें बताया गया कि पुलिस को मंगलवार को कॉल के जरिये सूचना मिली कि एक व्यक्ति ‘चिल्ड्रेन्स मेडिकल ग्रुप’ (सीएमजी) के कार्यालय में हथियार लेकर घुस गया है और उसने कुछ लोगों को बंधक बना लिया है।

पुलिस ने कहा कि शुरुआत में कई लोगों को बंधक बनाया गया था लेकिन बहुत से लोग चंगुल से निकलने में कामयाब हो गए और हमलावर ने कैथरीन डॉडसन नामक एक बाल रोग विशेषज्ञ को छोड़कर अन्य को जाने की अनुमति दी।

पुलिस ने कहा कि हमलावर के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रहे लोगों ने घटनास्थल पर अधिकारियों को बताया कि व्यक्ति के पास पिस्तौल है जो शॉटगन जैसी दिख रही थी।

पुलिस को डॉ. नरुमांची और डॉ. डॉडसन के बीच किसी प्रकार के संबंध की जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “ऐसा लगता है कि डॉ. नरुमांची ने डॉ. डॉडसन की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली।”

घटना की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत