लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में भारत दौरे पर आएंगे यूएन महासचिव, स्वच्छता कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: September 22, 2018 12:13 IST

Secretary-General of the United Nations António Guterres to visit India: संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। संयोगवश, उनकी यात्रा महात्मा गांधी की 150 जयंती का कार्यक्रम शुरू होने पर होगी।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 22 सितंबर :संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस अगले महीने की शुरूआत में भारत की यात्रा करेंगे।संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। संयोगवश, उनकी यात्रा महात्मा गांधी की 150 जयंती का कार्यक्रम शुरू होने पर होगी।

महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि गुतारेस एक अक्तूबर को नयी दिल्ली पहुंचेंगे। हक ने बताया कि एक अक्तूबर को गुतारेस औपचारिक रूप से नयी दिल्ली में नये संयुक्त राष्ट्र भवन का उद्घाटन करेंगे। दो अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि गुतारेस अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से तीन अक्तूबर को मुलाकात करेंगे। हक ने बताया कि वह ‘वैश्विक चुनौती, वैश्विक समाधान’ विषय पर इंडिया हैबिटैट सेंटर में व्याख्यान से पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से भी मिलेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की महासभा की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। तीन अक्तूबर की दोपहर वह अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की यात्रा करेंगे और चार अक्तूबर को न्यूयॉर्क लौट जाएंगे।

गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर पर निर्वाचन से कुछ महीने पहले जुलाई 2016 में भारत की यात्रा की थी। उस समय अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी। गुतारेस की स्वर्ण मंदिर की यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल पर हक ने कहा कि उनकी यात्रा नितांत निजी है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के तौर पर वह पवित्र सिख धार्मिक स्थल को देखना चाहते थे।

यह पूछे जाने पर कि अगर गुतारेस से 1984 के सिख दंगों के बारे में सवाल पूछा गया तो हक ने कहा कि इस पर कुछ भी कहना ‘जल्दबाजी’ होगी। हक ने संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के कॉन्फ्रेंस भवन की छत पर सौर पैनल लगाने और हरित छत के निर्माण के लिये 10 लाख अमेरिकी डॉलर का योगदान देने के लिये विश्व निकाय की तरफ से भारत सरकार के प्रति आभार भी प्रकट किया। हक ने कहा कि इस पहल से सचिवालय को अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और सतत ऊर्जा को प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल