लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में अगले हफ्ते से दी जाने लगेगी कोरोना की वैक्सीन, फाइजर और बायोएनटेक के टीके को सरकार ने दिया लाइसेंस

By विनीत कुमार | Updated: December 2, 2020 14:20 IST

Pfizer/BioNTech कोविड टीके के इस्तेमाल को ब्रिटेन में मंजूरी दे दी गई है। अगले हफ्ते से ये वैक्सीन ब्रिटेन में दी जाने लगेगी। सबसे ज्यादा रिस्क पर रह रहे लोगों को ये वैक्सीन पहले दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे यूनाइटेड किंगडम ने Pfizer/BioNTech कोविड टीके के इस्तेमाल को मंजूरी दीकोरोना के किसी वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए मंजूरी देने वाला पहला पश्चिमी देश बना ब्रिटेन

यूनाइटेड किंगडम पहला पश्चिमी देश बन गया है जिसने कोविड-19 को लेकर वैक्सीन के इस्तेमाल का लाइसेंस जारी कर दिया है। ब्रिटेन ने फाइजर/बायोएनटेक को अगले हफ्ते से सबसे ज्यादा रिस्क पर रह रहे लोगों के लिए वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

ब्रिटेन के मेडिसिंस एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट रेगूलेटरी अथॉरिटी (MHRA) ने वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है। ब्रिटेन ने ये कदम तब उठाया है जब अमेरिका और यूरोप की ओर से अभी इसे लेकर मंजूरी नहीं दी गई है।

माना जा रहा है कि वैक्सीन का पहला डोज अगले कुछ दिनों में ब्रिटेन में आ जाएगा। यूनाइटेड किंगडम ने वैक्सीन के 4 करोड़ डोज खरीदे हैं। यह वैक्सीन संक्रमण को रोकने में 95% से अधिक प्रभावी पाई गई है। 

बता दें कि ब्रिटेन की सरकार ने MHRA को फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वायरस वैक्सीन का आकलन करने को कहा था। इसके अलावा ये एजेंसी यह भी निर्धारित करने की प्रक्रिया में है कि क्या ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कठोर सुरक्षा मानकों को पूरा करती है या नहीं।

जर्मनी की दवा कंपनी बायोएनटेक और उसकी साझेदार अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर ने सोमवार को ये जानकारी दी थी कि कोरोना वायरस के उनके टीके को मंजूरी के लिए एक आवेदन सौंपा गया है। 

बता दें कि अमेरिका की दवा कंपनी मॉडर्ना ने भी अमेरिकी और यूरोपीय नियामकों से कोविड-19 के अपने टीके का आपातकालीन उपयोग करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। बायोएनटेक ने कहा है कि टीके को वर्तमान में बीएनटी162बी2 नाम दिया गया है।

-70 डिग्री पर वैक्सीन को रखना होगा

इस वैक्सीन को -70 डिग्री सेंटीग्रेट पर रखा जाना होगा। कंपनियों का हालांकि कहना है कि इसे फ्रिज में पांच दिन तक 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर स्टोर किया जा सकता है। टीकाकरण के लिए पहले उन लोगों को चुना जाएगा जो घर में हैं और टीकाकरण केंद्र में आने में सक्षम नहीं हैं। साथ ही उन्हें भी ये टीका दिया जाएगा जो कर्मचारी उनकी देखभाल करते हैं। 

फ्रिज के तापमान पर इस वैक्सीन को उन तक लानाा संभव होगा। इसके बाद ये स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों के दिया जाएगा। परीक्षण के आंकड़ों से पता चला है कि वैक्सीन युवाओं के साथ-साथ और 65 की उम्र से अधिक के लोगों पर भी प्रभावी रही है। साथ ही इसके असर को लेकर लिंग, नस्ल के अलग होने से भी कोई अंतर नहीं पड़ा।

फाइजर और बायोएनटेक का कहना है कि 2020 में उसके 5 करोड़ वैक्सीन खुराक दुनिया भर में देने की क्षमता है। वहीं, 2021 के अंत तक कंपनी 1.3 अरब खुराक तक आपूर्ति करने की क्षमता रखती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक