लाइव न्यूज़ :

यूएई पर कौन कर रहा है बार-बार हमला? रात के अंधेरे में तीन ड्रोन मार गिराए, हालिया हफ्तों में देश पर यह चौथा हमला

By भाषा | Updated: February 3, 2022 12:59 IST

यूएई ने कहा है कि उसने बुधवार रात देश की ओर दागे गए कई ड्रोन को बीच में ही मार गिराया। संदेह जताया जा रहा है कि यमन के ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने हमले को अंजाम दिया होगा।

Open in App

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बुधवार देर रात देश की ओर दागे गए कई ड्रोन को बीच में ही रोक कर नष्ट कर दिया। संयुक्त अरब अमीरात की सेना ने बताया कि हाल के हफ्तों में हुआ यह चौथा हमला है। सेना ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ड्रोन किसने लक्षित किए थे, लेकिन हालिया घटनाओं को देखते हुए संदेह यमन के ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों पर किया जा रहा है।

हूती विद्रोहियों ने हाल में यूएई पर हुए कई ड्रोन और मिसाइल हमलों की जिम्मेदारी ली है। अमीरात रक्षा मंत्रालय ने बुधवार आधी रात को ट्विटर पर एक संक्षिप्त बयान में कहा कि उसने तीन ‘‘शत्रु ड्रोन’’ नष्ट कर दिए हैं, जिन्होंने देर रात संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाया था। मंत्रालय ने बिना विस्तृत जानकारी दिए कहा कि ड्रोन को ‘‘आबादी वाले क्षेत्र से दूर’’ रोका गया।

व्रिदोहियों के 2015 में यमन की राजधानी सना पर कब्जा करने के बाद से ही हूती सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन से मुकाबला कर रहा है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात शामिल भी है। गौरतलब है कि यमन के हूती विद्राहियों ने सबसे पहले पिछले महीने अमीरात पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे। अमेरिका और अमीरात बलों ने संयुक्त रूप से पिछले दो हवाई हमलों को रोक था। इनमें से एक हमला इज़राइल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग के खाड़ी अरब देश की एतिहासिक यात्रा के दौरान किया गया था।

वहीं, अबू धाबी पर पिछले महीने हूती विद्राहियों द्वारा किए गए हमले में भारत और पाकिस्तान के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हुए थे। हूती व्रिदोहियों की ओर से बृहस्पतिवार को किए गए ड्रोन हमले को लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

हालांकि, विद्रोही समूह के मीडिया कार्यालय ने ‘‘ट्रू प्रॉमिस ब्रिगेड’’ नामक एक समूह का एक पोस्ट साझा किया, जिसमें बिना सबूत के दावा किया गया था कि उसने क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात के ‘‘हस्तक्षेप’’ के जवाब में चार ड्रोन भेजे हैं। यूएई का कहना है कि वह ‘‘ किसी भी तरह के खतरे से निपटने को तैयार है और देश को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।’’ 

टॅग्स :संयुक्त अरब अमीरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारक्या है गोल्डन वीजा योजना, 4.67 करोड़ रुपये का निवेश करना अनिवार्य, जानें कैसे फायदा उठाएं भारतीय

कारोबारसंयुक्त अरब अमीरातः भारतीयों को तोहफा, गोल्डन वीजा शुरू, जानें कैसे मिलेगा

विश्वAFC Champions League Elite Tournament: रोनाल्डो के बिना अल नासर का बुरा हाल?, इराक के अल शॉर्टा के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला

भारतभारत में हर साल डेढ़ लाख से ज्यादा छोड़ रहे हैं नागरिकता, आखिर क्यों पलायन कर रहे लोग?

भारतप्रमोद भार्गव का ब्लॉग: सस्ती दवाओं से दुनिया को निरोगी बनाएगा भारत

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल