लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के कॉलेज में गोलीबारी में दो घायल, हथियार और चाकू के साथ एक शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 27, 2021 08:42 IST

लंदन से करीब 51 किलोमीटर दूर वेस्ट ससेक्स में क्रॉली कॉलेज में गोलीबारी की ये घटना हुई है। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवेस्ट ससेक्स में क्रॉली कॉलेज में गोलीबारी की घटना, छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गयाइस मामले में 18 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, उसके पास से चाकू और हथियार मिले हैंघटना में किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की सूचना नहीं है, लोगों को घटनास्थल के पास जाने से रोका जा रहा है

लंदन: इंग्लैंड के एक कॉलेज में सोमवार को गोलीबारी की घटना के बाद वहां के छात्रों और कर्मचारियों को परिसर से बाहर निकाला गया। कॉलेज के दो कर्मचारी घटना में मामूली रूप से घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वे गोली लगने से घायल नहीं हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि वेस्ट ससेक्स में क्रॉली कॉलेज में हुई घटना के बाद उन्होंने 18 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से हथियार और एक चाकू बरामद किया है। वेस्ट ससेक्स दक्षिणी लंदन से करीब 32 मील (51 किलोमीटर) दूर है।

आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। मुख्य अधीक्षक हावर्ड होजेज ने बताया कि अधिकारी आतंकवाद रोधी पुलिस के संपर्क में हैं और मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। कॉलेज के अधिकारियों से गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद सशस्त्र पुलिस को घटनास्थल भेजा गया।

कॉलेज ने ट्वीट किया कि वह पुलिस से आगे की सूचना की प्रतीक्षा कर रहा है लेकिन उसे घटना में किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की सूचना नहीं है। कॉलेज के नजदीक काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं और लोगों से वहां नहीं जाने की अपील की गयी है।

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना