लाइव न्यूज़ :

Turkish local elections: राष्ट्रपति एर्दोआन को झटका, स्थानीय चुनाव में विपक्ष ने ऐतिहासिक जीत से चौंकाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2024 12:33 IST

Turkish local elections: तुर्किये के सबसे बड़े शहर एवं आर्थिक केंद्र इस्तांबुल में रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) के मौजूदा मेयर अकरम इमामोगलू बढ़त बनाए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी अंकारा में मेयर मंसूर यावस बड़े अंतर से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। टीआरटी के मुताबिक, सीएचपी तुर्किये के 81 प्रांत में से 36 पर आगे है। चुनाव को राष्ट्रपति एर्दोआन की लोकप्रियता के पैमाने के तौर पर देखा जा रहा था।

Turkish local elections: तुर्किये की मुख्य विपक्ष पार्टी ने रविवार को हुए स्थानीय चुनावों में अहम शहरों में अपनी पकड़ कायम रखी तथा अन्य स्थानों पर बड़ी बढ़त हासिल की। शुरुआती नतीजे राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के लिए झटका हैं जो इन शहरी इलाकों में फिर से नियंत्रण हासिल करने की कोशिश में थे। सरकारी प्रसारणकर्ता ‘टीआरटी’ के मुताबिक, अब तक करीब 60 फीसदी मतों की गणना की जा चुकी है और तुर्किये के सबसे बड़े शहर एवं आर्थिक केंद्र इस्तांबुल में रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी (सीएचपी) के मौजूदा मेयर अकरम इमामोगलू बढ़त बनाए हुए हैं।

वहीं, राजधानी अंकारा में मेयर मंसूर यावस बड़े अंतर से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। टीआरटी के मुताबिक, सीएचपी तुर्किये के 81 प्रांत में से 36 पर आगे है। चुनाव को राष्ट्रपति एर्दोआन की लोकप्रियता के पैमाने के तौर पर देखा जा रहा था। वह इन अहम शहरी क्षेत्रों में अपनी ‘जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी’ को जीत दिलाने कोशिश में थे।

पांच साल पहले उनकी पार्टी विपक्षी दल से हार गई थी। यह नतीजे विपक्ष के लिए संजीवनी हैं जो पिछले साल हुए राष्ट्रपति एवं संसदीय चुनाव में एर्दोआन के हाथों हार के बाद विभाजित हो गया था और उसका मनोबल टूट गया था।

सीएचपी नेता ओज़गुर ओज़ेल ने उत्साही समर्थकों की भीड़ से कहा, "मतदाताओं ने तुर्किये में एक नई राजनीतिक व्यवस्था स्थापित करने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा, "आज, मतदाताओं ने तुर्किये में 22 साल पुरानी तस्वीर को बदलने और हमारे देश में एक नए राजनीतिक माहौल का द्वार खोलने का फैसला किया।" 

टॅग्स :तुर्कीRecep Tayyip Erdoan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH