लाइव न्यूज़ :

ट्रंप, सहयोगियों की ओर से बाइडन की जीत को पलटने के प्रयास

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 नवंबर (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगी 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के लिए तेजी से अनुचित कदम उठा रहे हैं जिनमें जो बाइडन की जीत को निष्प्रभावी करने की कोशिश में राज्यों के प्रतिनिधियों को व्हाइट हाउस में तलब करना शामिल है।

इस तरह की अन्य चालों में स्थानीय चुनाव अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से तलब करना शामिल है।

चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रंप के प्रचार अभियान की ओर से एक आखिरी कोशिश है, लेकिन बाइडन जनवरी में ओवल कार्यालय में निश्चित रूप से पहुंचेंगे।

इस बात को लेकर बहुत चिंता है कि ट्रंप का प्रयास अमेरिकी चुनावों की निष्पक्षता में जनता के विश्वास को वास्तव में नुकसान पहुंचा रहा है।

ट्रंप के मुखर आलोचक सीनेटर मिट रोमनी ने ट्रंप पर जनता की इच्छा और चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश में राज्य के और स्थानीय अधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप लगाया।

रोमनी ने कहा, ‘‘किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इतनी अलोकतांत्रिक कार्रवाई की कल्पना करना भी मुश्किल है।’’

लोयोला लॉ स्कूल के प्रोफेसर और संविधान के जानकार जस्टिन लेविट ने कहा, ‘‘यह इस तरह के हालात पैदा करने वाली बात है, जहां देश की आधी आबादी मानती हो कि दो ही संभावनाएं हैं, या तो वे जीतेंगे या चुनाव में धांधली हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और यह लोकतंत्र नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO