लाइव न्यूज़ :

थाइलैंड ने फेसबुक द्वारा सेना से जुड़े अकाउंट को हटाने की जांच रॉयल थाई सेना को सौंपी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 16:26 IST

Open in App

बैंकाक, चार मार्च (एपी) थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा ने कहा है कि फेसबुक द्वारा सेना से जुड़े अकाउंट को हटाये जाने के मामले की जांच रॉयल थाई सेना को सौंपी गई है।

फेसबुक ने सरकारी हस्तक्षेप के खिलाफ उसकी नीति का उल्लंघन करने के लिए 77 अकाउंट, 72 पेज, 18 समूहों और 18 इंस्टाग्राम अकाउंट को हटा दिया था।

प्रयुत ने कहा, ‘‘फेसबुक ने इस तरह की कार्रवाई की। इसकी व्याख्या कई तरीकों से की जा सकती है। हमें इसे स्पष्ट करना होगा।’’

फेसबुक का कहना है कि देश के दक्षिणी प्रांतों के लोगों को ध्यान में रखकर ये अकाउंट बनाए गए थे जहां सेना को लंबे समय तक उग्रवाद का सामना करना पड़ा था।

तीन कार्यकर्ताओं यिंगशेप एचानोंट, सरेनी अचवनुंटकुल और विनु जॉन वोंगसुरावत ने बैंकाक में प्रशासनिक अदालत में एक मुकदमा दायर किया था और रॉयल थाई सेना के प्रचार अभियान को रोकने का आदेश देने का आग्रह किया था।

यिंगशेप ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस तरह का प्रचार अभियान चलाने के लिए सेना के पास कोई अधिकार नहीं है।’’

ट्विटर ने अक्टूबर 2020 में खुलासा किया था कि उसने 926 अकाउंट के एक नेटवर्क का पता लगाया है जिसके जरिए सेना से संबंधित अभियान की सूचनाएं दी जाती है। ट्विटर ने कहा था कि इन अकाउंट के पोस्ट में सेना और सरकार से जुड़ी सामग्री को बढ़ा-चढाकर दिखाया गया और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत