लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने काबुल हवाईअड्डे के आस-पास पहुंच एवं नियंत्रण के कदमों को किया मजबूत: पेंटागन

By भाषा | Updated: August 26, 2021 10:23 IST

Open in App

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि तालिबान ने काबुल हवाईअड्डे के आस-पास पहुंच एवं नियंत्रण के अपने कदमों को मजबूत कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अफगानिस्तान में लोगों तक पहुंचने का एकमात्र माध्यम हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “तालिबान ने अपनी चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और वे भीड़ नियंत्रण में जुट गए हैं... हमने कल अनुमान लगाया कि भीड़ पिछले दिनों की तुलना में लगभग आधी है।” उन्होंने कहा, “हमने उन्हें (भीड़ को) उस स्तर तक बढ़ते नहीं देखा है, जितनी वह शुरुआती दिनों में थी। लेकिन हां, इसका कारण निश्चित रूप से यह है कि तालिबान ने क्षेत्र के चारों ओर पहुंच एवं नियंत्रण के अपने कदमों को मजबूत कर दिया है।” किर्बी ने संवाददाताओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि 31 अगस्त के बाद काबुल हवाईअड्डे का प्रबंधन अमेरिका की जिम्मेदारी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूतावास फिलहाल हवाईअड्डे से काम कर रहा है। किर्बी ने कहा कि तालिबान उस शहर में हवाईअड्डा चलाने के लिए जिम्मेदार है, जहां वे अब सरकार के प्रमुख हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वईरान की जमीन पर सेना भेजने को तैयार पेंटागन! ईरान ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों को धमकी, जानें अब तक की अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल