लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने तय किए प्रदर्शन के लिए नियम, पहले लेनी होगी इजाजत, नारा क्या लगेगा- ये भी बताना होगा

By विनीत कुमार | Updated: September 9, 2021 07:57 IST

काबुल में मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ बड़े प्रदर्शन के बाद अब तालिबान ने इसके लिए नए नियम तय कर दिए हैं। इसके तहत प्रदर्शन से पहले इजाजत लेनी होगी और प्रदर्शन को लेकर कई जानकारी देनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान ने अफगानिस्तान में प्रदर्शन के लिए नई शर्तें जारी की हैं, मंगलवार के प्रदर्शन के बाद लिया फैसला।प्रदर्शनकारियों को अब विरोध प्रदर्शन करने से पहले तालिबान के न्याय मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी।प्रदर्शन से कम से कम 24 घंटे पहले प्रदर्शनकारियों को नारे, उद्येश्य सहित तमाम जानकारी भी तालिबान को देनी होगी।

काबुल: तालिबान की अंतरिम सरकार ने अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में उसके समूह के सदस्यों की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के एक दिन बाद विरोध प्रदर्शन के लिए कुछ शर्तें जारी कर दी हैं।

इससे पहले काबुल में मंगलवार को पाकिस्तान विरोधी रैली को तितर-बितर करने के लिए तालिबान लड़ाकों ने हवा में गोलियां चलाईं थी, जिसमें एक युवा अफगानी लड़के की मौत की खबर है।

दरअसल, अफगानिस्तान में चुनी हुई सरकार के पतन में कथित भूमिका के लिए पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी ISI के खिलाफ सैकड़ों अफगान मंगलवार को नारे लगाते हुए काबुल की सड़कों पर उतर आए थे।

तालिबान ने प्रदर्शन के लिए जारी की शर्तें

तालिबान ने अब बिना किसी पूर्व अनुमति के अफगानिस्तान में सभी विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। तालिबान के गृह मंत्रालय द्वारा जारी नए नियमों के अनुसार  प्रदर्शनकारियों को विरोध प्रदर्शन करने से पहले तालिबान के न्याय मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी।

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन से कम से कम 24 घंटे पहले तालिबान अधिकारियों को विरोध का उद्देश्य, नारा, स्थान, समय और तमाम विवरण भी बताने होंगे।

बुधवार को जारी बयान में यह भी कहा गया है कि शर्तों का उल्लंघन करने वाले शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि काबुल पर 15 अगस्त को कब्जे के बाद तालिबान ने अंतरिम सरकार की घोषणा मंगलवार शाम को कर दी थी। हालांकि जिन लोगों को अहम स्थान इस अंतरिम सरकार में दिए गए हैं, उन्हें लेकर पहले से कई गंभीर आरोप हैं।

अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्ला हसन अखुंद, उनके दो उपप्रधानमंत्रियों समेत तालिबान की अंतरिम सरकार के कम से कम 14 सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की काली सूची में हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ गयी है। 

वैश्विक आतंकवादी घोषित सिराजुद्दीन हक्कानी को कार्यवाहक गृहमंत्री बनाया गया है वहीं सिराजुद्दीन हक्कानी के चाचा खलील हक्कानी को शरणार्थी मामलों का कार्यवाहक मंत्री नामित किया गया है। सिराजुद्दीन के सिर पर पर एक करोड अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित है। 

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला