लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने चार विमानों को उड़ान भरने से रोका

By भाषा | Updated: September 6, 2021 10:12 IST

Open in App

काबुल, छह सितंबर (एपी) अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद यहां से निकलने का प्रयास कर रहे सैकड़ों लोगों को लेकर उड़ान भरना चाह रहे कम से कम चार विमान बीते कई दिन से वहां से निकल नहीं पा रहे हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान से निकलना चाह रहे लोगों की मदद करने के लिए अमेरिका पर बढ़ते दबाव के बीच, ये विमान वहां से उड़ान क्यों नहीं भर पा रहे हैं इस बारे में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। उत्तरी शहर मजार ए शरीफ के हवाईअड्डे पर एक अफगान अधिकारी ने बताया कि विमानों में सवार लोग अफगानिस्तान के होंगे, जिनमें से ज्यादातर के पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है इसलिए वे देश से निकल नहीं पा रहे हैं। अब इस स्थिति का हल निकलने के इंतजार में वे हवाईअड्डे से होटल चले गए हैं। हालांकि अमेरिका में संसद की विदेश मामलों की समिति में एक शीर्ष रिपब्लिकन सदस्य ने कहा कि समूह में अमेरिकी शामिल हैं और वे विमानों में बैठे हुए हैं, लेकिन तालिबान उन्हें उड़ान नहीं भरने दे रहा और उन्हें ‘बंधक बना रखा है’’। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह सूचना कहां से आई। इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। अफगानिस्तान में अमेरिका की करीब 20 साल की जंग के आखिरी दिनों में काबुल हवाईअड्डे से अफरा-तफरी के बीच हजारों लोगों को निकाला गया जिनमें अमेरिकी और सहयोगी देशों के नागरिक शामिल रहे। 30 अगस्त को अमेरिका के आखिरी सैनिक वहां से निकले लेकिन अब भी काफी लोग रह गये जो निकलना चाह रहे हैं। अमेरिका ने अफगानिस्तान से निकलना चाह रहे लोगों की मदद के लिए नए तालिबान शासकों के साथ काम करते रहने का वादा किया है। वहीं तालिबान ने संकल्प जताया है कि उचित दस्तावेज रखने वालों को जाने दिया जाएगा। लेकिन टेक्सास के रिपब्लिकन सांसद माइकल मैककॉल ने ‘फॉक्स न्यूज सन्डे’ से कहा कि छह विमानों में अमेरिकी नागरिकों तथा अफगान दुभाषियों को रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘तालिबान उन्हें हवाईअड्डे से निकलने नहीं देगा। वे ज्यादा से ज्यादा चीजों की मांग करते रहेंगे, चाहे नकदी हो या अफगानिस्तान की सरकार के रूप में और मान्यताएं हों।’’ वहीं अफगान अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने के अनुरोध के साथ कहा कि चार विमान हैं और उनमें जाना चाह रहे लोग होटलों में ठहरे हैं। अधिकारी इस बारे में मशक्कत कर रहे हैं कि वे देश छोड़कर जा सकते हैं या नहीं। उन्होंने संकेत दिया कि समस्या यह आ रही है कि कई लोगों के पास सही यात्रा दस्तावेज नहीं हैं। मजार ए शरीफ के निवासियों ने भी कहा कि यात्री इस समय हवाईअड्डे पर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि एक स्थानीय होटल के प्रतीक्षा कक्ष में कम से कम 10 परिवारों को देखा गया। उनमें से किसी के पास पासपोर्ट या वीजा नहीं हैं, हालांकि उन्होंने अमेरिकी या जर्मन सेना के साथ जुड़ी कंपनियों के लिए काम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत