लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: प्रचंड हुआ तूफान माइकल, स्थानीय निवासियों को दी गई चेतावनी

By भाषा | Updated: October 10, 2018 10:27 IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राज्य के लिए आपात स्थिति की घोषणा की है। साथ ही राहत अभियानों के लिए संघीय फंड जारी किए हैं।

Open in App

अमेरिका में तूफान माइकल तेज गति से फ्लोरिडा तट की ओर बढ़ रहा है जिसके चलते दक्षिणी राज्य के गवर्नर ने निवासियों को एक ‘‘भयानक’’ तूफान के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।

माइकल 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है। यह तृतीय श्रेणी के तूफान में बदल गया है।

राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) ने बताया कि तूफान के बुधवार दोपहर तक पहुंचने की आशंका है जिससे तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है।

फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने कहा, ‘‘माइकल तूफान एक भयानक तूफान है और इसका पूर्वानुमान अधिक खतरनाक है। यह जानलेवा खतरा है।’’ उन्होंने तूफान से निपटने के लिए नेशनल गार्ड के 2,500 सदस्यों को सक्रिय रहने के लिए कहा है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राज्य के लिए आपात स्थिति की घोषणा की है। साथ ही राहत अभियानों के लिए संघीय फंड जारी किए हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह अनिवार्य है कि आप अपने राज्य तथा स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों पर ध्यान दें। कृपया तैयार रहें, सावधान रहें और सुरक्षित रहें।’’

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल