लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में डॉक्टरों ने लोगों से बीमार न होने की अपील की, दवाओं की कमी से बेहद बुरे हुए हालात

By शिवेंद्र राय | Updated: July 13, 2022 16:01 IST

श्रीलंका के आर्थिक और राजनीतिक हालात इस समय बेहद खराब हैं। राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग चुके हैं लेकिन प्रदर्शनकारी अब भी सड़कों पर हैं। बिगड़ते हालात के बीच देश में जरूरी दवाओं की भी कमी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका में जरूरी दवाओं की कमी हुईदेश में स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थितिडॉक्टर विदेश में रह रहे श्रीलंका के लोगों से मदद मांग रहे हैं

कोलंबो: श्रीलंका में राजनीतिक हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। लगातार बिगड़ते हालात के बीच अब देश मे जरूरी दवाओं की भी कमी हो गई है। कोरोना महामारी के बुरे असर से निकल रहे श्रीलंका में दवाओं की कमी के कारण स्वास्थ्य आपाताकाल जैसी स्थिति आ गई है। खराब आर्थिक हालात के कारण श्रीलंका में दवाओं की आपूर्ति रुक गई है। हालात इतने बुरे हो गए हैं कि डॉक्टरों ने लोगों से बीमार न होने की अपील की है। साथ ही डॉक्टरों का कहना है कि दुर्घटना का शिकार भी न हों।

कुछ डॉक्टरों ने जरूरी दवाओं की आपूर्ति के लिए फंड जुटाने की कोशिश में सोशल मीडिया का रुख किया है। वे विदेशों में रह रहे श्रीलंकाई लोगों से भी मदद की गुहार लगा रहे हैं। अब तक इस समस्या के समाप्त होने का कोई संकेत नहीं है जिसने देश को आर्थिक और राजनीतिक संकट में डाल दिया है।

श्रीलंका मे मेडिकल कॉलेज जरूरी दवाओं की आपूर्ति के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से गुहार लगा रहे हैं लेकिन बेहद खराब राजनीतिक हालात की वजह से दवाओं का मिलना असंभव हो गया है।

अस्पतालों में रेबिज और यौन जनित बीमारियों के उपचार में काम आने वाली दवाएं खत्म हो गई हैं। यहां तक कि खून की जांच के लिए प्रयोदशालाओं में जरूरी सामग्री तक नहीं है। श्रीलंका मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ सुरंथा परेरा ने कहा है कि, "यदि आप जानवर रखते हैं तो सावधान रहें। यदि जानवर आपको काट लेता है, और आपको सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है तो हमारे पास पर्याप्त एंटीसीरम और रेबीज के टीके नहीं हैं।"

 बता दें कि श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़ने के बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी हैं। प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है लेकिन प्रदर्शनकारी रनिल विक्रमसिंघे को भी हटाने की मांग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का भी इस्तीफा मांग रहे प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर कब्जा कर लिया है। प्रदर्शनकारी परिसर के अंदर घुस गए हैं और कार्यालय की छत पर श्रीलंका का झंडा लहरा रहे हैं।

टॅग्स :श्रीलंकाColomboडॉक्टरdoctor
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत