लाइव न्यूज़ :

Spanish Football League La Liga: एटलेटिको मैड्रिड की लगातार 9वीं जीत?, 3 गोल से पिछड़ने के बाद सेविला को 4-3 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 12:21 IST

Spanish Football League La Liga: एटलेटिको इस जीत से रियाल मैड्रिड से एक और बार्सिलोना से तीन अंक पीछे रह गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिलबाओ ने रविवार को विलारियल को 2–0 से हराया था।रोड्रिगो डी पॉल ने 10वें मिनट में गोल करके एटलेटिको को बेहतरीन शुरुआत दी। ग्रीज़मैन ने इंजरी टाइम में गोल करके एटलेटिको की जीत सुनिश्चित की।

Spanish Football League La Liga: एटलेटिको मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में पहली बार तीन गोल खाए, लेकिन इसके बावजूद वह एंटोनी ग्रीज़मैन के दो गोल की मदद से सेविला को 4-3 से हराने में सफल रहा, जो सभी प्रतियोगिताओं में उसकी लगातार नौवीं जीत है। स्पेनिश लीग में तीसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड ने इस तरह से चौथे स्थान पर मौजूद एथलेटिक बिलबाओ पर अपनी तीन अंकों की बढ़त बहाल की। बिलबाओ ने रविवार को इससे पहले विलारियल को 2–0 से हराया था।

 

रोड्रिगो डी पॉल ने 10वें मिनट में गोल करके एटलेटिको को बेहतरीन शुरुआत दी। लेकिन डोडी लुकेबाकियो, इसाक रोमेरो और जुआनलू सांचेज़ के गोल ने सेविला को दूसरे हाफ की शुरुआत में 3-1 से आगे कर दिया। ग्रीज़मैन ने 62वें मिनट में अपना पहला गोल किया।

जबकि इसके 17 मिनट बाद सैमुअल लिनो ने बराबरी का गोल किया। ग्रीज़मैन ने इंजरी टाइम में गोल करके एटलेटिको की जीत सुनिश्चित की। एटलेटिको इस जीत से रियाल मैड्रिड से एक और बार्सिलोना से तीन अंक पीछे रह गया है।

टॅग्स :Spainफीफाफीफा विश्व कपFifa World Cup
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत