लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के दो शहजादों की गिरफ्तारी शाही परिवार के लिए चेतावनी, जानें पूरा विवाद

By भाषा | Updated: March 8, 2020 18:18 IST

दोनों शहजादे पूर्व में गृह मंत्री के पद पर काम कर चुके हैं और साम्राज्य के भीतर सुरक्षा एवं निगरानी का काम देखते थे।

Open in App
ठळक मुद्देशाही सरकार के करीबी एक व्यक्ति ने बताया कि यह कदम यह जानते हुए भी चौंकाने वाला था कि शहजादे मोहम्मद बिन नयेफ (60) पर करीब से नजर रखी जाने की चर्चा आम थी।ये गिरफ्तारियां शाही परिवार के उन सभी लोगों को एक संदेश है जो लोग युवराज का समर्थन नहीं करते कि उन्हें युवराज के आगे झुकना होगा।

दुबई: सऊदी अरब के युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान का समर्थन नहीं करने के लिए दो बड़े शहजादों को गिरफ्तार किया जाना शाही परिवार के लिए चेतावनी लेकर आया है। शाही परिवार के दो करीबी लोगों ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि शहजादों की गिरफ्तारी इस बात का संदेश है कि शाही परिवार का कोई भी सदस्य अगर क्राउन प्रिंस के समर्थन में नहीं रहा तो किसी भी शहजादे की गिरफ्तारी मुमकिन है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अपने पिता शाह सलमान के समर्थन से सत्ता के सभी प्रमुख आयामों पर पूर्ण राज प्राप्त है।

गिरफ्तारी से अवगत सऊदी अरब के एक व्यक्ति ने बताया कि शाह सलमान के भाई शहजादे अहमद बिन अब्दुल अजीज अल-सउद और भतीजे शहजादे मोहम्मद बिन नयेफ की शुक्रवार को गिरफ्तारी ऐसे व्यवहार के लिए हुई जो नेतृत्व के खिलाफ उकसाने वाला था।

दोनों शहजादे पूर्व में गृह मंत्री के पद पर काम कर चुके हैं और साम्राज्य के भीतर सुरक्षा एवं निगरानी का काम देखते थे।

शाही सरकार के करीबी एक व्यक्ति ने बताया कि यह कदम यह जानते हुए भी चौंकाने वाला था कि शहजादे मोहम्मद बिन नयेफ (60) पर करीब से नजर रखी जाने की चर्चा आम थी। शाह के बेटे द्वारा 2017 मध्य में उत्तराधिकारी के उम्मीदवार की दौड़ से उन्हें बाहर किए जाने के बाद उन पर करीबी नजर रखी जा रही थी। शहजादे अहमद (78) की गिरफ्तारी भी अनपेक्षित थी क्योंकि वह शाह के सगे छोटे भाई होने के साथ ही सत्तारूढ़ अल सउद परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी हैं।

हालांकि उनके विचार 34 वर्षीय क्राउन प्रिंस से मेल नहीं खाते थे और वह उन चुनिंदा बड़े शहजादों में से एक थे जो उनका समर्थन करने से बचते रहे थे। सबसे पहले गिरफ्तारी की खबर वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शाही सरकार से जुड़े अज्ञात सूत्रों के हवाले से दी थी जिनका कहना था कि शहजादे तख्तापलट की साजिश रच रहे थे जो युवराज को आगे बढ़ने से रोकता।

अखबार ने उसके बाद की खबरों में बताया कि शहजादों की गिरफ्तारी के बाद गृह मंत्रालय के कई अधिकारियों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और तख्तापलट का समर्थन करने वाले संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। एक सूत्र ने बताया कि ये गिरफ्तारियां शाही परिवार के उन सभी लोगों को एक संदेश है जो लोग युवराज का समर्थन नहीं करते कि उन्हें युवराज के आगे झुकना होगा।

टॅग्स :सऊदी अरबसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप