लाइव न्यूज़ :

संगीत समारोह में रैपर डैरेल कैल्डवेल की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई

By भाषा | Updated: December 20, 2021 10:50 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 20 दिसंबर (एपी) ‘ड्रेको द रूलर’ के नाम से पहचाने जाने वाले रैपर डैरेल कैल्डवेल की लॉस एंजिलिस में एक संगीत समारोह में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

रैपर के ‘पब्लिसिस्ट’ स्कॉट जॉसन ने रविवार को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘रोलिंग स्टोन’ से कैल्डवेल की मौत की पुष्टि की।

कैल्डवेल (28) पर ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन एलए’ संगीत समारोह में शनिवार की रात हमला किया गया था। इस कार्यक्रम में स्नूप डॉग, 50 सेंट और आईस क्यूब भी प्रस्तुति देने वाले थे, लेकिन इस घटना के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

‘बेयर बोनस’ ने एक खबर में कैलिफोर्निया राजमार्ग गश्त दल के हवाले से बताया कि करीब साढ़े आठ बजे मुख्य मंच पर झगड़ा हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर में कैल्डवेल का नाम नहीं दिया गया था।

लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अधिकारी लुईस गार्सिया ने ‘लॉस एंजिलिस टाइम्स’ को बताया कि रविवार तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

रैप गायक स्नूप डॉग ने सोशल मीडिया पर कैल्डवेल के निधन पर दुख भी व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला