लाइव न्यूज़ :

पैगंबर विवाद: यूएन ने भारत से कहा, "खत्म करें देश में फैल रहे धार्मिक मतभेदों को"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 15, 2022 21:33 IST

पैगंबर विवाद में दखल देते हुए यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत में कथिततौर पर बढ़ रहे धार्मिक मतभेद और हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार अपने सार्थक प्रयासों से इसे बंद कराए ताकि देश में मजहबी सौहार्द कायम किया जा सके। 

Open in App
ठळक मुद्देयूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत में बढ़ती धार्मिक हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की भारत सरकार अपने सार्थक प्रयासों से इसे बंद कराए ताकि देश में मजहबी सौहार्द कायम हो सकेयूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हेट स्पीच और धार्मिक हिंसा की घोर आलोचना की

न्यूयॉर्क: भारत में पनपे पैगंबर विवाद के आग को दुनिया के इस्लामिक देशों इतनी हवा दी कि वो संयुक्त राष्ट्र तक जा पहुंची। जी हां, इस मामले में अब संयुक्त राष्ट्र का भी बयान आ गया है।

यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत में कथिततौर पर बढ़ते धार्मिक मतभेद और हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार अपने सार्थक प्रयासों से इसे बंद कराए ताकि देश में मजहबी सौहार्द कायम किया जा सके। 

यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने इस मामले में मंगलवार को बयान जारी करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटेनियो गुटेरस सभी धर्मों का समान सम्मान करते हैं। वो धर्मों को सम्मान देते हुए उसके खिलाफ की जा रही हेट स्पीच और हिंसक कार्रवाईयों के घोर आलोचना करते हैं और ऐसे मामलों को फौरन रोकने के पक्ष में हैं।

यूएन की डेली ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने भारत में भारतीय जनता पार्टी की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बारे में कहा कि भारत दुनिया के सम्मानित देशों में से एक है और उसे ऐसे हालात में तनाव कम करने और धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसीा भी देश की तरक्की शांति में निहित है और यूएन महासचिव विश्व शांति की परिकल्पना में ऐसे मामलों को बहुत बड़ा आघात मानते हैं। इसलिए यूएन उम्मीद करता है कि भारत सरकार इस मसले में त्वरित कार्वाई करते हुए शांति बहाली के प्रयासों को तेज करेगी और विश्व शांति में अपने योगदान को परिलक्षित करते हुए सार्थक कदम उठायेगी।

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद देशङर में हिंसक प्रदर्शन हुए और यह आग तब और बढ़ गई जब दिल्ली भाजपा के मीडिया सेल के प्रभारी नवीन जिंदल ने भी इसमें आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

इसके बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुरू हुए हिंसक प्रदर्शनों का क्रम पूरे देश में फैल गया और झारखंड की राजधानी रांची में हुए हिंसक प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दुनिया के तमाम इस्लामिक देशों मसलन कतर, कुवैत और सऊद अरब जैसे देशों ने तो बाकायदा भारत सरकार से स्पष्टीकरण भी मांगा था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Antonio Guterresनूपुर शर्माNupur SharmaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं