लाइव न्यूज़ :

फाइजर और बायोएनटेक ने अमेरिका में कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: November 21, 2020 11:48 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 नवंबर (एपी) फाइजर ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से अमेरिकी नियामक से अपने कोविड-19 टीके का आपात इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी।

फाइजर इंक ने यह कदम उस घोषणा के कुछ दिन बाद उठाया है, जिसमें कहा गया था कि उसके तथा उसकी जर्मन सहयोगी बायोएनटेक द्वारा विकसित कोविड-19 का टीका हल्के और गंभीर लक्षण वाले मरीजों के इलाज में 95 प्रतिशत तक प्रभावी है।

कंपनियों ने कहा कि सुरक्षा के अच्छे रिकॉर्ड का अभिप्राय है कि टीका आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए अर्हता रखता है और जिसकी मंजूरी अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) अंतिम परीक्षण पूरा होने से पहले दे सकता है।

फाइजर ने इसी तरह का आवेदन यूरोप और ब्रिटेन में देने की शुरुआत की है और समान सूचना देने की मंशा है।

फाइजर के आवेदन से एक प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके तहत एफडीए और उसके स्वतंत्र सलाहकार इस बात पर बहस करेंगे कि टीके तैयार हैं या नहीं। अगर टीके तैयार होंगे तो सरकार का एक अन्य समूह तय करेगा कि शुरुआत में सीमित टीकों की किस तरह से आपूर्ति की जाए, जिसका इंतजार अमेरिकी उत्सुकता से कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?