लाइव न्यूज़ :

टेक्सास में डॉक्टर के क्लीनिक में लोगों को बनाया गया बंधक, दो की मौत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 19:57 IST

Open in App

ऑस्टिन, 27 जनवरी (एपी) अमेरिका के टेक्सास में एक डॉक्टर के क्लीनिक में कुछ लोगों को कथित रूप से बंधक बना लिया गया। यह स्थिति दो लोगों की मौत के साथ खत्म हो गई।

पुलिस ने बताया कि स्वैट की टीम को मंगलवार देर रात दो शव मिले। इससे पहले वार्ताकार ऑस्टिन की एक इमारत के अंदर लोगों से घंटों से बात करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि आसपास की इमारतों से कुछ लोगों को निकाल लिया गया था जबकि अन्य को घरों में ही रहने को कहा गया था।

यह स्पष्ट नहीं है कि दो लोगों की मौत कैसे हुई या इमारत में कौन था। मगर एक वार्ताकार को लाउडस्पीकर पर यह कहते हुए सुना गया, " मैं आपकी इसके माध्यम से काम करने में मदद करना चाहता हूं आपने बहुत सी जिंदगियों को बचाया है।”

ऑस्टिन पुलिस ने एक रॉबोट को अंदर भेजा जिसने एक पीड़ित की पहचान की जिसके बाद स्वैट टीम ने क्लीनिक में जाने का फैसला किया।

मंगलवार रात को कोई और जानकारी जारी नहीं की गई थी। पुलिस ने कहा है कि अन्य जानकारियां बुधवार को जारी की जा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO