लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारत द्वारा पाक राजनयिक मिशनों के ट्विटर को ब्लॉक करने पर जताई आपत्ति, की पुनः बहाली की मांग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 2, 2022 21:58 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से पाकिस्तानी राजनयिक मिशनों के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक किए जाने को लेकर गहरी आपत्ति जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत द्वारा पाक राजनयिक मिशनों के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक किए जाने को लेकर पाकिस्तान हुआ आहतपाकिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के खिलाफ बताते हुए की तीव्र आलोचनापाक विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिक को बुलाकर दर्ज कराया विरोध

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के विदेश विभाग ने इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिक को तलब करके उनसे हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तानी राजनयिक मिशनों के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक किए जाने को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

पाक विदेश मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से की गई कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के खिलाफ बताते हुए आलोचना करने के लिए भारतीय राजनयिक के सामने अपना विरोध दर्ज कराया।

विदेश मंत्रालय की ओर से इस विरोध के बाद एक भी बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया, "इस्लामाबाद स्थित भारतीय प्रभारी के सामने पाकिस्तान ने अधिकारियों के ट्विटर ब्लॉक करने की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय मानकों, दायित्वों, मानदंडों की घोर अवहेलना बताते हुए कहा गया कि भारत में बहुलवादी आवाजों और मौलिक स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए जो शिकंजा लगाया जा रहा है वो खतरनाक दिशा की जा रहा है।

पाकिस्तान ने कहा कि भारत राजनयिक मिशनों के ट्विटर खातों को ब्लॉक करके पाकिस्तान तक सूचना पहुंच के अधिकार और 'अभिव्यक्ति की मौलिक स्वतंत्रता' को जानबूझकर अवरुद्ध करने का प्रयास कर रहा है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत सरकार राजनयिक ट्विटर खातों को ब्लॉक करके नई अवैध प्रथा को जन्म देने साथ असहमति की आवाज को दबाने का घोर अपराध कर रहा है।

इसके साथ ही पाकिस्तान ने यह आरोप भी लगाया है कि भारत अपने यहां के उन वरिष्ठ पत्रकारों और समाज के अन्य लोगों के ट्विटर खाते को ब्लॉक कर रहा है, जो कि वहां की केंद्र सरकार की आलोचना करते हैं और उसकी नीतियों पर सवाल उठाते हैं।

मामले में पाक विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार से अपील की है कि वो भारत स्थित पाकिस्तानी राजनयिक मिशनों के ब्लॉक ट्विटर खातों को फिर से ओपन करे ताकि पाक मिशन अपनी बात आबाध तरीके से पाकिस्तान तक और पूरी दुनिया तक पहुंचा सके।

मालूम हो कि भारत ने पाकिस्तान के भारत में काम कर रहे राजनयिक मिशनों के 80 आधिकारिक ट्विटर खातों को ब्लाक कर दिया है। पाकिस्तान ने इस मामले में आपत्ति जाते हुए ट्विटर को भी शिकायत की है कि वो भारत द्वारा प्रतिबंधित किए गए पाक मिशन के ट्विटर हैंडल्स को फौरन बहाल करे।

टॅग्स :ट्विटरपाकिस्तानभारतइनडो पाकIslamabad
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?