लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: कनाडा ने लोगों को अनावश्यक यात्राएं नहीं करने का परामर्श दिया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 08:58 IST

Open in App

टोरंटो, 16 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कनाडा सरकार ने बुधवार को सभी देशवासियों को अनावश्यक यात्राएं ना करने का सुझाव दिया और ओंटारियो में एनबीए और एनएचएल खेलों जैसे कार्यक्रमों में दर्शकों की संख्या 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी है।

ओंटारियो के प्रमुख डग फोर्ड ने यह भी कहा कि सभी व्यस्क सोमवार से कोविड-19 रोधी टीके की तीसरी (बूस्टर) खुराक के लिए अब ‘बुकिंग’ कर सकते हैं, अगर दूसरी खुराक लिए उन्हें तीन महीने हो चुके हैं तो।

फोर्ड ने कहा, ‘‘ हम लॉकडाउन नहीं लगा रहे हैं और इससे ऐसे ही निपटने की कोशिश करेंगे।’’

फोर्ड ने कहा कि इससे बचने का सबसे सही तरीका ‘बूस्टर’ खुराक लेना ही है। उन्होंने कहा, ‘‘ यही हमारी योजना है और यही हम करने वाले हैं।’’

बार और रेस्तरां पूरी क्षमता के साथ खुले रहेंगे।

प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि केवल 1000 या उससे अधिक दर्शकों वाले किसी कार्यक्रम पर ही लोगों की मौजूदगी से जुड़ी पाबंदी लगाई गई है।

आंकड़ों के अनुसारी, ओंटारियो में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,808 और क्यूबेक में 2,386 नए मामले सामने आए।

फोर्ड ने कहा कि अभी तक ‘ओमीक्रोन’ काफी संक्रामक प्रतीत हो रहा है और प्रांत में इसका प्रकोप बढ़ने की आशंका है।

ओंटारियो के किंग्सटन शहर ने इस नए स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस सप्ताह पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी थी।

ओंटारियो के स्कूल भी नए साल में एकबार फिर कक्षाएं ऑलाइन आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला