लाइव न्यूज़ :

Article 370: अमेरिका ने कश्मीर मुद्दे पर रखा अपना पक्ष, पाकिस्तान को इशारों में दी ये नसीहत

By भाषा | Updated: August 9, 2019 08:42 IST

अमेरिका, भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर और अन्य संबंधित मुद्दों पर "प्रत्यक्ष संवाद" का समर्थन करता है।

Open in App
ठळक मुद्दे"अमेरिका जम्मू-कश्मीर की नयी क्षेत्रीय स्थिति और प्रशासन के बारे में भारत के कानून पर बारीकी से नजर रखे हुए है।भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर और अन्य संबंधित मुद्दों पर "प्रत्यक्ष संवाद" का समर्थन करते हैं।

वाशिंगटन, आठ अगस्त:अमेरिका, भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर और अन्य संबंधित मुद्दों पर "प्रत्यक्ष संवाद" का समर्थन करता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने नियंत्रण रेखा पर शांति और संयम बरतने का आग्रह करते हुए यह बात कही। अधिकारी ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर की नयी क्षेत्रीय स्थिति तथा प्रशासन और इसके व्यापक प्रभावों के बारे में भारत के कानून पर अमेरिका भी "बारीकी से नजर" रखे हुए है। 

भारतीय संसद ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने के प्रस्ताव और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने के एक विधेयक को मंजूरी दी थी। भारत के कदम पर पलटवार करते हुए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर नयी दिल्ली के साथ अपने राजनयिक संबंधों को सीमित कर दिया। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, "अमेरिका जम्मू-कश्मीर की नयी क्षेत्रीय स्थिति और प्रशासन के बारे में भारत के कानून पर बारीकी से नजर रखे हुए है। हम इन घटनाक्रमों के व्यापक निहितार्थों पर ध्यान दे रहे हैं, जिनमें क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ने की संभावना भी शामिल है।"

प्रवक्ता ने कहा, "हम भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर और अन्य संबंधित मुद्दों पर "प्रत्यक्ष संवाद" का समर्थन करते हैं।" प्रवक्ता ने यह बात पाकिस्तान द्वारा बुधवार को भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित किये जाने और भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर करने के बाद दक्षिण एशिया के हालात के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कही। 

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका सभी पक्षों से शांति की अपील करता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में लोगों को हिरासत में लिये जाने पर चिंता जताते हुए कहा, "हम हिरासतों और जम्मू-कश्मीर के निवासियों पर पाबंदियों की खबरों को लेकर चिंतित हैं।"

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरअमेरिकापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला